11 लाख घरों में जगह बना चुकी Hyundai Creta SUV, जानें कौन से फीचर्स बनाते हैं इसे खास

Hyundai Creta 11 Lakh Sales Milestone: ह्यून्दे इंडिया ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी की 11 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस मिड साइज एसयूवी की 2.80 लाख से ज्यादा यूनिट विदेशों में भी निर्यात की गई हैं। यानी 9 साल के भीतर ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की 11 लाख यूनिट बिकीं
  • 9 साल से भी कम में छुआ आंकड़ा
  • नई क्रेटा ने बिक्री में लगाए चार चांद

Hyundai Creta 11 Lakh Sales Milestone: ह्यून्दे इंडिया ने 2015 में पहली बार क्रेटा एसयूवी को लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक इसकी बिक्री में कमी नहीं आई है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी की 11 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस मिड साइज एसयूवी की 2.80 लाख से ज्यादा यूनिट विदेशों में भी निर्यात की गई हैं। यानी 9 साल के भीतर ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है। कुल मिलाकर 9 साल से भी कम समय में 13.80 लाख क्रेटा बिक चुकी हैं। इस बिक्री में नई जनरेशन क्रेटा तेजी से इजाफा कर रही है। जानें इसके बारे में सब कुछ।

Hyundai Creta Sales Milestone

9 साल के भीतर ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है

मिल रही जोरदार बुकिंग

लॉन्च होते ही नई क्रेटा भारतीय मार्केट में बहुत पॉपुलर हो गई है और हजारों ग्राहक अब भी अपनी एसयूवी का इंतजार कार रहे हैं। 2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17,23,800 रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

End of Feed