2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च होगी नई Creta EV, फुल पैसा वसूल होगी SUV

New Hyundai Creta EV Debut: कई बार नई क्रेटा ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, नए स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की लॉन्च टाइमलान जारी
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगा डेब्यू
  • बुकिंग भी यहीं शुरू होने का अनुमान

New Hyundai Creta EV Debut: ह्यून्दे इंडिया ने ग्राहकों की चहेती नई जनरेशन क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनवरी में होने वाले 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाएगी। कई बार नई क्रेटा ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, नए स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं। यानी जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली है जो ना सिर्फ पैसा वसूल है, बल्कि बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती।

Hyundai Creta EV

जनवरी में होने वाले 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जाएगी

नए फीचर्स में क्या-क्या शामिल

आगामी ह्यून्दे क्रेटा ईवी के साथ बहुत कुछ नया भी मिलने वाला है। इनमें सेंटर कंसोल पर नया ट्रीटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, दूसरी जगह पर लगी वेंटिलेटेड सीट बटन, कप होल्डर और ड्राइव मोड सिलेक्ट करने के लिए रोटरी डायल शामिल हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी में किए गए बाकी बदलावों में नया तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग के साथ मिला ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक शामिल हैं। क्रेटा ईवी को ज्यादातर फीचर्स सामान्य क्रेटा वाले होंगे जिनमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं।

End of Feed