How To Increase Car Mileage: पेट्रोल और डीजल की अधिक कीमतों के बीच हर कार चालक चाहता है कि उसकी कार बढ़िया माइलेज दे। अधिकतर कार चालकों को लगता है कि कार का माइलजे केवल इंजन पर निर्भर करता है। लेकिन असल में ड्राइविंग की सही आदतें और कार की देखरेख की माइलेज को लेकर काफी अहम भूमिका होती है। जी हां, कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कार का माइलेज बढ़ाया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको कार का माइलेज बढ़ाने के ही कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं-
ऐसे बढ़ाएं अपनी कार का माइलेज (Photo: AI Generated)
सही टायर प्रेशर
कम हवा वाले टायर इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे ईंधन ज्यादा खर्च होता है। महीने में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करवाना चाहिए। इसके अलावा, कंपनी द्वारा बताए गए मानक के अनुसार हवा भरवाते हैं तो कार के माइलेज को लेकर फर्क महसूस करने लगेंगे।
स्मूद ड्राइविंग
बार-बार तेज एक्सिलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से फ्यूल की खपत बढ़ती है। इसलिए गाड़ी स्थिर गति से चलाने की प्रैक्टिस रहनी चाहिए। वहीं, हाईवे पर क्रूजिंग स्पीड बनाए रखना माइलेज के लिए फायदेमंद होता है।
फालतू का वजन
कार में अतिरिक्त सामान रखने से वजन बढ़ता है और इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। बूट में बेकार पड़ी भारी चीजें हटा दें। आप खुद महसूस करने लगेंगे की कम सामान से लदी हल्की गाड़ी माइलेज भी अच्छा देती है।
समय पर सर्विस
नियमित सर्विसिंग से इंजन की कार्यक्षमता बनी रहती है। इंजन ऑयल, एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग की समय पर जांच जरूरी है। उदाहरण के लिए, Maruti Suzuki और Hyundai Motor India जैसी कंपनियां निर्धारित सर्विस शेड्यूल का पालन करने की सलाह देती हैं।
सही गियर
कम स्पीड पर हाई गियर और ज्यादा स्पीड पर लो गियर इस्तेमाल करने से ईंधन ज्यादा खर्च होता है। बेहतर माइलेज के लिए हमेशा स्पीड के अनुसार सही गियर चुनने की सलाह दी जाती है।
इंजन को ज्यादा देर आइडल
आपको यह बात समझनी चाहिए कि लंबे समय तक गाड़ी स्टार्ट रखकर खड़ी करने से फ्यूल की बर्बादी होती है। अगर 30 सेकंड से ज्यादा रुकना हो तो इंजन बंद कर देना ही समझदारी होती है।
AC का इस्तेमाल
होली शुरू होने के साथ ही गर्मियां शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में कार में एसी का इस्तेमाल भी बढ़ जाएगा। आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि AC चलाने से माइलेज पर असर पड़ता है। जरूरत के अनुसार ही AC का इस्तेमाल करें और बहुत ज्यादा कूलिंग सेटिंग से बचें।
