ऑटो न्यूज़

अपनी जेब के हिसाब से चुनें Car Loan, जानिए कैसे कैलकुलेट होती है EMI

Car Loan EMI: आज के समय में अपनी पसंदीदा कार घर लाना काफी आसान हो गया है और इसका सबसे बड़ा जरिया है कार लोन (Car Loan) है। लेकिन लोन की दुनिया में कदम रखने से पहले यह समझना जरूरी है कि बैंक किन शर्तों पर पैसा देते हैं और आपकी मासिक किस्त यानी EMI का गणित क्या है।

Image

कार लोन ईएमआई (Photo: iStock)

Car Loan EMI: आज के समय में कार खरीदने के लिए बैंक और वित्तीय संस्थान कार लोन (Car Loan) की सुविधा देते हैं। इससे ग्राहक बिना पूरी रकम चुकाए कार खरीद सकता है और बाद में उसे मासिक किस्त यानी EMI (Equated Monthly Installment) के रूप में चुका सकता है।

कार लोन कैसे मिलता है

कार लोन लेने के लिए सबसे पहले किसी बैंक या फाइनेंस कंपनी में आवेदन करना होता है। इसके लिए आमतौर पर पहचान पत्र, पता प्रमाण, आय प्रमाण (सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट) और बैंक स्टेटमेंट जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है। बैंक ग्राहक की आय, नौकरी की स्थिरता और क्रेडिट स्कोर की जांच करने के बाद तय करता है कि लोन मंजूर किया जा सकता है या नहीं।

अधिकांश बैंक कार की कीमत का एक बड़ा हिस्सा लोन के रूप में देते हैं, जबकि ग्राहक को कुछ रकम डाउन पेमेंट के रूप में देनी पड़ती है। इसके बाद बैंक लोन की राशि कार डीलर को ट्रांसफर कर देता है और ग्राहक तय अवधि तक EMI के जरिए लोन चुकाता है। कार लोन की अवधि आमतौर पर 1 से 7 वर्ष होती है।

EMI क्या होती है

EMI का मतलब होता है Equated Monthly Installment यह वह राशि होती है, जिसे लोन लेने वाला व्यक्ति हर महीने बैंक को चुकाता है। इसमें दो हिस्से शामिल होते हैं मूलधन (Principal) और ब्याज (Interest)। शुरुआती महीनों में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है और बाद में धीरे-धीरे मूलधन का हिस्सा बढ़ने लगता है।

EMI कैसे कैलकुलेट होती है

बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार EMI मुख्य रूप से लोन की राशि (Principal Amount), ब्याज दर (Interest Rate) और लोन की अवधि या टेन्योर (Loan Tenure) पर निर्भर करती है। इन तीनों जानकारी के आधार पर EMI का गणितीय फॉर्मूला लगाया जाता है। हालांकि आजकल अधिकतर बैंक अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन EMI कैलकुलेटर की सुविधा भी देते हैं, जहां लोन राशि, ब्याज दर और अवधि डालते ही EMI तुरंत पता चल जाती है।

कार लोन लेते समय क्या ध्यान रखें

कार लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना और अपनी आय के अनुसार EMI तय करना जरूरी है। जानकारों के अनुसार EMI इतनी होनी चाहिए कि आपकी मासिक आय पर ज्यादा बोझ न पड़े।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article