Mahindra Cars: एक-दूजे से कितनी अलग हैं महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें, BE 6E और XEV 9E में क्या है अलग

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में महिंद्रा ने दो नई इलेक्ट्रिक कारों, BE 6E और XEV 9E को लॉन्च किया है। ज्यादातर लोग BE 6E के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन XEV 9E और BE 6E के बीच मौजूद अंतर के बारे में कोई खास बातचीत नहीं हो रही है। आज हम आपको बता रहे हैं कि महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कारें एक दूसरे से कितनी अलग हैं।

Mahindra BE 6E Vs XEV 9E: महिंद्रा ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जिसके बाद से भारत की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में हलचल बढ़ गई है। महिंद्रा ने हाल ही में दो नई इलेक्ट्रिक कारों, BE 6E और XEV 9E को लॉन्च किया है। दोनों ही कारें दिखने में बेहद स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक हैं। साथ ही दोनों कारें इतनी फीचर लोडेड हैं कि इनके सारे फीचर्स समझने और जानने में घंटों लग सकते हैं। ज्यादातर जगहों पर BE 6E और इसके कम्पटीशन के बारे में बात हो रही है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि महिंद्रा की इन दोनों ही कारों में अंतर क्या है? आज हम आपको महिंद्रा BE 6E और XEV 9E के बीच मौजूद अंतरों के बारे में बताएंगे।

Mahindra BE 6E Vs XEV 9E

एक-दूजे से कितनी अलग हैं महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारें, BE 6E और XEV 9E में क्या है अलग

कुछ अलग, कुछ एक जैसा

महिंद्रा की दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं तो बहुत सी चीजें खासी अलग भी हैं। उदाहरण के लिए दोनों ही कारों का व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है। दोनों ही कारों में SUV-कूप स्टाइल का डिजाइन देखने को मिलता है। इतना ही नहीं दोनों ही कारों में 19 इंच के व्हील्स लगते हैं जिन्हें बदलकर आप 20 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लंबाई के मामले में महिंद्रा XEV 9E आगे है लेकिन व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है तो पीछे बैठने वाले यात्रियों को एक बराबर स्पेस और कम्फर्ट ही मिलेगा।

End of Feed