जल्द लॉन्च होने वाला है Honda Activa Electric स्कूटर, बूंद भर पेट्रोल नहीं पियेगा

New Honda Activa Electric Launch: लंबे समय से मार्केट में एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लेकर अफवाह चल रही है, अब ये जानकारी मिली है कि 2025 की शुरुआत में कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर देगी। सियाम के सालाना सेशन में होंडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रहा एक्टिवा इलेक्ट्रिक
  • 2025 की शुरुआत में लॉन्च होगा
  • बूंद भर पेट्रोल नहीं पियेगा स्कूटर

New Honda Activa Electric Launch: होंडा एक्टिवा लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है और अब कंपनी इसका नया अवतार लॉन्च करने वाली है। लंबे समय से मार्केट में एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लेकर अफवाह चल रही है, अब ये जानकारी मिली है कि 2025 की शुरुआत में कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर देगी। सियाम के सालाना सेशन में होंडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सेल्स और मार्केटिंग के डायरेक्टर योगेश माथुर ने इसे लेकर काफी सारी जानकारी उपलब्ध कराई है।

Honda Activa Electric

होंडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है

होंडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में लॉन्च की जानकारी दी है।

हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि होंडा ने अपने गुजरात और कर्नाटक प्लांट में बढ़ती मांग को देखते हुए दो मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू कर दी हैं। इसके अलावा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपने कर्नाटक प्लांट को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए भी तैयार कर रही है। बता दें कि दिसंबर 2024 से इसका प्रोडक्शन शुरू हो सकता है, वहीं 2025 की शुरुआत तक कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर देगी। बड़ी संभावना है कि होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा इलेक्ट्रिक होने वाला है।

End of Feed