ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की चहेती 2023 Honda Activa 6G लॉन्च को तैयार, मिलेंगे हाइटेक फीचर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 17, 2023, 02:05 PM IST

Honda Two-Wheelers जल्द ही भारतीय मार्केट में नया Activa 6G स्कूटर लॉन्च करने वाली है जिसे कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है. कंपनी नए स्कूटर को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स देगी.

Image

इस स्कूटर के साथ अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे नए फीचर्स देने वाली है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 Honda Activa 6G स्कूटर
  • हाइटेक फीचर्स के साथ आ रही
  • फिलहाल नहीं आ रही Activa 7G

Honda Activa 6G Soon To Get New Features: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जल्द मार्केट में एक्टिवा 6जी का अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने वाली है. कंपनी ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर इस स्कूटर के साथ अब डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे नए फीचर्स देने वाली है. हालिया लॉन्च नई होंडा शाइन 100 के लॉन्च इवेंट पर बात करते हुए एचएमएसआई के मैनेजिंग डायरेक्ट, प्रेसिडेंट और सीईओ असुशि ओगाता ने खुलासा किया है कि कंपनी ने फिलहाल एक्टिवा 7जी का प्लान नहीं बनाया है, ऐसे में मौजूदा एक्टिवा के साथ ही नए फीचर्स मिलने वाले हैं.

कितना तगड़ा है इसका मुकाबला

होंडा टू-व्हीलर्स नए फीचर्स के साथ एक्टिवा 6जी को जल्द मार्केट में उतारने वाली है. भारत में इस स्कूटर का मुकाबला जाता लॉन्च हुई हीरो जूम 100 और टीवीएस जूपिटर से होता आ रहा है, इन दोनों के साथ पहले से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मुहैया कराए गए हैं. इसे देखते हुए होंडा का ये कदम मुकाबले में फिर गर्मी बढ़ाने वाला है. फिलहाल भारत में एक्टिवा 6जी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 74,536 रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 80,537 रुपये तक जाती है.

जोरदार तकनीक से लैस स्कूटर

होंडा ने कुछ समय पहले ही एक्टिवा 6जी को एच-स्मार्ट तकनीक से लैस किया है और नए फीचर्स भी इस स्कूटर के साथ दिए गए थे. कंपनी का दावा है कि नए स्कूटर को स्मार्ट फाइड फीचर दिया गया है जिसमें ओनर द्वारा स्कूटर को ढूंढने पर स्मार्ट की मदद करती है. इस स्मार्ट की मदद से यूजर स्कूटर को रिमोट से बंद या चालू कर सकता है. इसके अलावा 2 मीटर के दायरे में होने पर इसी चाबी से स्कूटर का इंजन भी चालू किया जा सकता है. यहां इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच भी मिला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article