Honda की बिल्कुल नई मोटरसाइकिल SP160 भारत में लॉन्च, दमदार स्टाइल मिला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 8, 2023, 02:27 PM IST

Honda Two-Wheelers ने भारत में बिल्कुल नई SP160 मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1,17,500 रुपये है। इसी सेगमेंट में कंपनी की ये तीसरी बाइक है और मार्केट में मुकाबला भी जोरदार होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई Honda SP160 भारत में लॉन्च
  • 1,17,500 रुपये शुरुआती कीमत
  • दमदार स्टाइल वाली नई बाइक

New Honda SP160 Launch: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई एसपी160 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1,17,500 रुपये रखी गई है। नई बाइक को दो वेरिएंट - सिंगल डिस्क और ट्विन डिस्क में पेश किया गया है, ट्विन डिस्क की एक्सशोरूम कीमत 1,21,900 रुपये है। 150-160 सीसी सेगमेंट में ये कंपनी की तीसरी मोटरसाइकिल है, इससे पहले होंडा यूनिकॉर्न और एक्स-ब्लेड बिक रही हैं। हालांकि कंपनी ने एक्स-ब्लेड को नए बीएस6 स्टेज 2 मानकों के अनुकूल नहीं बनाया है। दिखने में नई बाइक काफी आकर्षक है।

New Honda SP160 Launched In India

ट्विन डिस्क की एक्सशोरूम कीमत 1,21,900 रुपये है

कितना दमदार है नया इंजन

नई होंडा एसपी160 के साथ एक्स-ब्लेड वाला इंजन दिया गया है, लेकिन ये अब तक बीएस6 फेज 2 ईंधन मानकों के उपयुक्त नहीं है। यहां 162.71 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आया है। ये इंजन 13.27 बीएचपी ताकत और 14.58 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। अगला और पिछला हिस्सा टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन से लैस है, वहीं सामान्य रूप से अगले हिस्से में डिस्क ब्रेक मिला है। यहां सिंगल-चैनल एबीएस भी मिलेगा।

End of Feed