Honda ने लॉन्च की नई CB350 मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का मुकाबला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 17, 2023, 05:54 PM IST

Royal Enfield के मुकाबले में होंडा मोटरसाइकिल स्कूटर इंडिया ने नई CB350 लॉन्च की है जो दिखने में क्लासिक 350 जैसी है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है जो इसके हिसाब से आकर्षक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई होंडा सीबी350 भारत में लॉन्च
  • रॉयल एनफील्ड का धांसू मुकाबला
  • 1.99 लाख रुपये शुरुआमी कीमत

New Honda CB350: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई सीबी350 रेट्रो मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है। कंपनी ने इस बाइक को दो वेरिएंट्स डीएलएक्स और डीएलएक्स प्रो में पेश किया है, इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 1,99,900 रुपये और 2,17,800 रुपये है। दिखने में नई होंडा सीबी350 बहुत कुछ रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी ही दिख रही है और इसी से मोटरसाइइकिल का मुकाबला भी होना है। अगर आप इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो सामान्य होंडा डीलरशिन नहीं, बल्कि बिगविंग डीलरशिप से ये बाइक बुक कर सकते हैं।

New Honda CB350 Launched In India

कंपन बाइ वेरिएंट् डीएलएक् डीएलएक् प्र मे पे किय ै।

स्टाइल और डिजाइन

होंडा टू-व्हीलर्स इस मोटरसाइकिल पर 10 साल की वारंटी भी दे रही है जिसमें 3 साल की सामान्य और 7 साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है। स्टाइल और डिजाइन पर नजर डालें तो यहां पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललाइट और एलईडी विंकर्स मिले हैं। ये बाइक मैटेलिक और मैट कलर विकल्पों में पेश की गई है, इसमें मैट क्रस्ट मैटेलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, प्रिशियस रेड मैटेलिक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और मैट डाउन ब्राउन शामिल हैं।

End of Feed