Honda Activa vs TVS Jupiter: अगर आप स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके दिमाग में Honda Activa और TVS Jupiter के नाम जरूर आएंगे। ऐसा इसलिए कि ये दोनों स्कूटर रोड पर खूब दिखती हैं। दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस के कारण ये दोनों स्कूटर खूब पसंद की जा रही है। अब सवाल यह है कि इन दोनों में कौन बेस्ट है? अगर आप भी इस उलझन में हैं कि अपनी फैमिली के लिए इन दोनों में से कौन सही है, तो आइए कीमत, माइलेज, इंजन और फीचर्स के आधार पर आकलन करते हैं।
कीमत, इंजन और परफॉर्मेंस
TVS Jupiter Drum (बेस मॉडल) की एक्स-शोरूम कीमत ₹73,550 से शुरू होती है। वहीं, Honda Activa STD की एक्स-शोरूम कीमत ₹75,583 से शुरू होती है, जो जुपिटर से करीब ₹2,033 महंगी है। अब अगर इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों कंपनियों ने अपने इंजनों को बेहद रिफाइंड बनाया है।
Honda Activa में में 109.51 cc का 4-स्ट्रोक, SI इंजन मिलता है। यह 8000 rpm पर 7.99 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 rpm पर 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, TVS Jupiter में 113.3 cc का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, CVTI फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। यह 6500 rpm पर 8.02 PS की पावर और 5500 rpm पर 9.2 Nm का टॉर्क देता है।
माइलेज और राइडिंग कम्फर्ट
कंपनी का दावा है कि Honda Activa का माइलेज 59.5 kmpl (हाईवे पर करीब 55.9 kmpl) है। इसके साथ ही इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.3 लीटर की है। वहीं, TVS Jupiter का दावा है कि इस स्कूटर का ओवरऑल माइलेज 53.84 kmpl है।
कौन है दोनों में बेस्ट?
अगर आपकी प्राथमिकता बेहतरीन माइलेज, रीसेल वैल्यू, मेटल बॉडी की मजबूती और एक ऐसा इंजन है जो सालों-साल बिना किसी शिकायत के चले, तो होंडा एक्टिवा आपके लिए परफेक्ट है। वहीं, आपको डिजिटल कंसोल जैसे मॉडर्न फीचर्स पसंद हैं, लंबी वारंटी चाहिए और शानदार राइडिंग कम्फर्ट चाहिए, तो टीवीएस जुपिटर आपके लिए एक बेहतरीन 'पैसा वसूल' डील है।
