ऑटो न्यूज़

ओला इलेक्ट्रिक पर आ गई होली पर गजब की छूट, 12 हजार हुई सस्ती

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 8, 2023, 02:53 PM IST

होली पर अपने स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए ओला इलेक्ट्रिक अपने स्कूटर पर लगातार 4 दिन के लिए डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यदि आप स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।

Image

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर होली पर छूट दी जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एस1 प्रो पर 12,000 रुपये की छूट
  • एक्सचेंज बोनस का भी उठा सकते हैं फायदा
  • नई बैटरी पैक के साथ आएगी स्कूटर

Holi 2023 Discount Offer Ola Electric Scooter: होली पर अपने स्कूटर की बिक्री बढ़ाने के लिए ओला इलेक्ट्रिक अपने स्कूटर पर लगातार 4 दिन के लिए डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। यदि आप स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर होली पर छूट दी जा रही है। कंपनी 16,000 रुपये तक की छूट के साथ पूरे भारत में अपने ओला एक्सपीरियंस सेंटर्स पर लगभग 7,000 रुपये का लाभ दे रही है। ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट में S1, S1 Pro और S1 Air जैसे मॉडल मौजूद हैं। ओला इलेक्ट्रिक का ये ऑफर 8 मार्च से 12 मार्च तक के लिए होगा।

एस1 प्रो पर 12,000 रुपये की छूट

ओला इलेक्ट्रिक अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 प्रो पर 12,000 रुपये की छूट दे रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर पर एक्सचेंज बोनस में अब अतिरिक्त 4,000 रुपये का लाभ मिल रहा है। ओला एस1 प्रो की कीमत 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Ola Electric S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। यह ऑफर उन वेरिएंट्स पर मान्य है जो 3 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ आते हैं।

मिल रहा एक्सचेंज बोनस

Ola S1 की कीमत 1.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। छोटे 2 kWh बैटरी पैक के साथ आने वाले Ola S1 पर केवल 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। ओला इलेक्ट्रिक अपने ओला एक्सपीरियंस सेंटर्स पर 7,000 रुपये के अन्य लाभ भी दे रही है। कंपनी 50 प्रतिशत की फ्लैट छूट पर एक्सटेंडेड वारंटी और ओला केयर प्लस सब्सक्रिप्शन भी पेश करेगी। ओला इलेक्ट्रिक के दो सब्सक्रिप्शन-बेस्ड प्लान की कीमत क्रमशः 1,999 रुपये और 2,999 रुपये है।

नई बैटरी पैक के साथ आएगी स्कूटर

ओला के एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के जल्द ही इसके बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी का दावा है कि वह अपने 2.47 kWh बैटरी पैक से एक बार चार्ज करने पर लगभग 100 किमी की दूरी तय कर सकेगा। ओला एस1 एयर में 4.5 किलोवाट की मोटर है और इसकी अधिकतम गति 90 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article