हीरो मोटोकॉर्प ने भारत की सबसे पॉपुलर कम्युटर मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट और इनपुट खर्च बढ़ने की वजह से कीमतों मामूली बढ़ोतरी की गई है। Splendor Plus को दशकों से भरोसेमंद और किफायती बाइक के रूप में जाना जाता रहा है और यह बाइक अभी भी अपनी कम्यूटर अपील बनाए रखती है। अगर आप Splendor Plus खरीदने का विचार बना रहे हैं तो बाइक की नई कीमत की जानकारी होना जरूरी है।
Hero Splendor Plus के बढ़ गए दाम (Photo : hero motocorp)
बाइक की कितनी बढ़ी कीमत
Hero Splendor Plus के 2026 वर्जन में वेरिएंट‑वार कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई है-
- बेस Drum ब्रेक वेरिएंट की कीमत 73,902 रुपए से बढ़कर 74,152 रुपए हो गई है
- i3S वेरिएंट की कीमत 75,055 रुपए से बढ़कर 75,305 रुपए हो गई है।
- स्पेशल एडिशन 125 Million Edition की कीमत 76,437 रुपए ही रहेगी।
- Xtec वेरिएंट की कीमत 77,428 रुपए से बढ़कर 77,678 रुपए हो गई है।
- हाई वेरिएंट Xtec 2.0 (Drum) की कीमत 79,964 रुपए से बढ़कर 80,214 रुपए हो गई है।
- Xtec 2.0 (Disc) की कीमत 80,471 रुपए से बढ़कर 80,721 रुपए तक पहुंच गई है।
बाइक की मास मार्केट अपील पर असर
बाइक की कीमतों में 250 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, कंपनी ने 125 Million Edition की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। Hero MotoCorp अक्सक ऐसी मामूली वृद्धि सेविंग और किफायती कीमत बनाए रखने के लिए करती है, ताकि बाइक की मास मार्केट अपील पर ज्यादा असर न पड़े।
किन लोगों को पसंद आती है बाइक
Splendor Plus का 2026 वर्जन उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प है जो रोजाना की कम्यूटिंग, विश्वसनीयता और माइलेज को प्राथमिकता देते हैं। Hero Splendor Plus ने वर्षों से भारतीय सड़कों पर अपनी पहचान बनाई है। कंपनी नई कीमतों के बावजूद उपभोक्ताओं के बजट में फिट रहने की कोशिश कर रही है।
