नई Hero Xpulse 210 हुई शोकेस, ऑफरोडिंग पसंद करने वाली के लिए धांसू विकल्प

2025 Hero Xpulse 210 Revealed: हीरो मोटोकॉर्प भारतीय मार्केट में एक्सपल्स 200 पहले से बेच रही थी, अब नई हीरो एक्सपल्स 210 से पर्दा हटा लिया गया है। ईआईसीएमए 2024 मोटर शो में हीरो ने इस बाइक से पर्दा हटाया है जिसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। यहां सबसे बड़ा बदलाव बाइक का दमदार इंजन है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो एक्सपल्स 210 हुई शोकेस
  • EICMA 2024 में हटा बाइक से पर्दा
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी ऑफरोडर

2025 Hero Xpulse 210 Revealed: ऑफरोडिंग पसंद करने वालों के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने एक अपडेटेड या कहें तो नई बाइक से पर्दा हटाया है। कंपनी भारतीय मार्केट में एक्सपल्स 200 पहले से बेच रही थी, अब नई हीरो एक्सपल्स 210 से पर्दा हटा लिया गया है। ईआईसीएमए 2024 मोटर शो में हीरो ने इस बाइक से पर्दा हटाया है जिसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। यहां सबसे बड़ा बदलाव बाइक का दमदार इंजन है जो अब 210 सीसी का हो गया है। इसके अलावा कंपनी ने नए फीचर्स भी बाइक को दिए हैं, वहीं कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ हीरो एक्सपल्स 210 पहले से बहुत अच्छी ऑफरोडर लगने लगी है।

All New Hero Xpulse 210 Revealed

कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ हीरो एक्सपल्स 210 पहले से बहुत अच्छी ऑफरोडर लगने लगी है

तड़कती-भड़कती नई बाइक

लुक की बात करें तो नई हीरो एक्सपल्स 210 लगभग पुराने मॉडल वाली रूपरेखा पर ही बनी है। लेकिन 2025 मॉडल के लिए इस मोटरसाइकिल को खूब सारे कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं। इसका लुक पहले से पैना हो गया है, वहीं गोल हेडलैंप की बाइक में वापसी हुई है। नई एक्सपल्स 210 को पहले से काफी चौड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका विंडस्क्रीन भी पहले से बड़ा हो गया है। पिछले हिस्से में पहले से छोटा एग्ज्हॉस्ट सेटअप दिया या है, वहीं टेललैंप भी बिल्कुल नया है। कंपनी ने इसे नया 4.2 इंच टीएफटी डिस्प्ले दिया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न बाय टर्न नेविगेशन के साथ आता है।

End of Feed