जल्द भारत में लॉन्च होगी नई Hero Xpulse 210, बहुत दमदार मॉडल भी दिखा

New Hero Xpulse 210: हीरो इस मोटरसाइकिल को बड़े अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे अब एक्सपल्स 210 नाम से पेश किया जाएगा। हाल में ये नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। नई और दमदार 400 सीसी इंजन वाली एक्सपल्स भी दिखाई दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो एक्सपल्स 210 जल्द होगी लॉन्च
  • परफॉर्मेंस और ऑफरोडिंग में धाकड़
  • दमदार 400 सीसी मॉडल भी दिखा

New Hero Xpulse 210: हीरो एक्सपल्स 200 परफॉर्मेंस के लिए तैयार बहुत जोरदार मोटरसाइकिल है और ऑफरोडिंग के लिए भी ये तगड़ा विकल्प है। कंपनी की ये बाइक शहरी और कच्चे रास्तों पर चलाने के हिसाब से तैयार की है। अब हीरो इस मोटरसाइकिल को बड़े अपडेट्स के साथ भारत में लॉन्च करने वाली है जिसे अब एक्सपल्स 210 नाम से पेश किया जाएगा। हाल में ये नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रही है। इस बाइक को नया 210 सीसी का इंजन मिलने वाला है जो करिज्मा एक्सएमआर में भी दिया गया है। इसके साथ नई और दमदार 400 सीसी इंजन वाली एक्सपल्स भी दिखाई दी है।

New Hero Xpulse 210 Spied

नई मोटरसाइकिल टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जो प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजररही है

बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा

आगामी हीरो एक्सपल्स 210 के ताजा स्पाय शॉट में मोटरसाइकिल के साथ बड़े साइज का फ्यूल टैंक देखने को मिला है। इससे बाइक की रेंज काफी बढ़ जाएगी। नए फ्यूल टैंक पर लंबे टैंक श्राउड्स दिए गए हैं जो बाइक के एयरोडायनामिक्स को बेहतर बनाते हैं। इससे तेज हवा राइडर के पैरों से दूर हटती है और रेडिएटर को भी अच्छी सुरक्षा मिलती है। नए मॉडल के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स की जगह यूएसडी फोर्क्स मिले हैं, वहीं पिछले सस्पेंशन में भी कुछ बदलाव का अनुमान है। नई हीरो एक्सपल्स 210 के साथ करिज्मा वाला पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

End of Feed