Hero Xpulse 200 4V Dakaar: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट मानी जाती है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी माना जाता है। हीरो की 200cc सेगमेंट की ऑफ रोड बाइक, Xpulse 200 4V, भारत में काफी पॉपुलर है। कल हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में Xpulse 200 4V का नया प्रो डकार (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Variant) वेरिएंट लॉन्च किया है। भारत में Xpulse 200 4V प्रो डकार मॉडल को 1.67 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बाइक का डिजाइन जानी-मानी ऑफ रोड रैली, डकार रैली (Dakar Rally) से प्रेरित है। बाइक में आपको रफ-टफ ऑफ रोड टायर्स, एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन और स्पोक व्हील्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
हीरो लेकर आई Xpulse का प्रो डकार मॉडल
आज से शुरू हो जाएगी बुकिंग
हीरो Xpulse 200 4V प्रो डकार मॉडल (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Booking) के लिए बुकिंग आज से शुरू होने जा रही है। हीरो की एडवेंचर मोटरसाइकिल, Xpulse 200 4V के अन्य वेरिएंट्स के साथ ही यह वेरिएंट भी मार्केट में नजर आएगा। बाइक में 199.6cc का वही इंजन मिलता है जो बाइक के स्टैण्डर्ड वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही बाइक में तीन राइडिंग मोड्स का ऑप्शन भी दिया गया है। बाइक का यह वेरिएंट Xpulse 200 4V से 16,000 रुपये और Xpulse 200 4V प्रो से 3000 रुपये अधिक महंगा है।
डकार रैली के ग्राफिक से सजी है बाइक
हीरो Xpulse 200 4V प्रो डकार एडिशन (Hero Xpulse 200 4V Pro Dakar Features) आपको बेहद खास ग्राफिक्स के साथ ऑफर की जाती है। बाइक के टैंक पर डकार रैली का लोगो देखने को मिलता है। साथ ही, सऊदी अरब में होने वाली डकार रैली की लोकेशन की दिशा बताता हुआ एक कंपास का ग्राफिक भी आपको टैंक पर देखने को मिलता है और साथ ही हीरो का नया लोगो भी। बाइक में ग्राफिक्स और ऊपर बताये गए बदलावों के अलावा अन्य कोई महत्त्वपूर्ण बदलाव नहीं है।
