त्योहारी सीजन आते ही लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R 2V, जानें कितनी है कीमत

Hero Xtreme 160R 2V Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई एक्सट्रीम 160आर 2वी लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है। हीरो ने एक्सट्रीम 160आर के 4वी मॉडल की तरह अब 2वी मॉडल को भी ड्रैग रेस और 0-60 किमी/घंटा टाइमर्स दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई हीरो एक्सट्रीम 160आर 2वी लॉन्च
  • 1.11 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत
  • त्योहारी सीजन की शुरुआत में लॉन्च

Hero Xtreme 160R 2V Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कंपनी ने नई मोटरसाइकिल इसके शुरुआत में ही लॉन्च कर दी है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने एक्सट्रीम 160आर 4वी लॉन्च की थी, अब कंपनी ने इस बाइक का एक्सट्रीम 160आर 2वी लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है। हीरो ने एक्सट्रीम 160आर के 4वी मॉडल की तरह अब 2वी मॉडल को भी ड्रैग रेस और 0-60 किमी/घंटा टाइमर्स दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कुछ दिखने वाले बदलाव भी किए हैं जिनमें नए टेल लाइट और सिंगल पीस सीट शामिल हैं।

New Hero Xtreme 160R 2V Launched In India

हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि एक्सट्रीम 160R 2V के साथ मिली नई सीट पहले से काफी आरामदायक है

कितना दमदार है इंजन

हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि एक्सट्रीम 160आर 2वी के साथ मिली नई सीट पहले से काफी आरामदायक है। इसकी पिछली सीट की हाइट को पहले के मुकाबले कुछ कम कर दिया गया है। नई बाइक को इकलौते वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो ब्लैक कलर में आता है। इसके साथ सिंगल चैनल एबीएस मिला है, यानी पिछले पहिये को ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके साथ पहले जैसा 163.2 सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिला है जो 15 एचपी ताकत और 14 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

End of Feed