New Hero Splendor 125 XTEC: बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल Splendor का 125 CC Xtec वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नई बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत जहां 83,368 रुपये रखी है, वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 87,268 रुपये खर्च करने होंगे. दिखने में नई हीरो स्प्लैंडर 125 एक्सटेक बहुत जोरदार है और इसकी कीमत में ये पूरी तरह पैसा वसूल बाइक बनकर सामने आई है.
एक लीटर में कितना चलेगी
हीरो ने नई स्प्लैंडर 125 एक्सटेक के साथ 124.7 सीसी का इंजन दिया है जो 10.7 बीएचपी ताकत और 10.6 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने बाइक में लगे इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है. बता दें कि एक लीटर पेट्रोल में नई बाइक 68 किमी तक चलाई जा सकती है. तो अगर आप बेसिक बाइक से हटके फीचर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो ये आपके लिए एक जोरदार विकल्प है. हीरो मोटोकॉर्प ने नई बाइक को पावर, माइलेज और कम्फर्ट के मामले में धाकड़ कॉम्बिनेशन दिया है.
कितने जोरदार हैं बाइक के फीचर्स
नई हीरो स्प्लैंडर 125 एक्सटेक के साथ कंपनी ने खूब सारे एडवांस फीचर्स दिए हैं जिनमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक्सटेक सूट के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स और ब्लूटूथ पेयरिंग, कॉल और एसएमएस अलर्ट शामिल हैं. बाइक को एलईडी हेडलैंप, एलईडी पोजिशन लैंप, 5-इंच टीएफटी पैनल के साथ जीपीएस जैसे फीचर्स भी मिले हैं. इसके अगले पहिये में डिस्क ब्रेक दिया गया है और पिछला पहिया ड्रम ब्रेक के साथ आया है. आरामदायक यात्रा के लिए यहां अच्छी क्वालिटी के सस्पेंशन भी मिले हैं.
