Hero ला रही बिना पेट्रोल से चलने वाली बाइक, इस घरेलू ईंधन का होगा इस्तेमाल

Hero MotoCorp Flex-Fuel Bike: वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देते हुए एक बड़े कदम के रूप में देश की सबसे बड़ा टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर Hero MotoCorp अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च करने जा रहा है।

Hero MotoCorp Flex-Fuel Bike: Hero MotoCorp अपने ग्राहकों के लिए पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च करने जा रहा है। इस बाइक को 3 जून को लाया जा रहा है। यह कदम भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है। सरकार पहले से इथेनॉल आधारित फ्यूल को बढ़ावा दे रही है और अब ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

HF Deluxe Flex Fuel Motorcycle

Flex Fuel Motorcycle (Photo: AI Generated Image)

Hero HF Deluxe 3 जून को होगी लॉन्च

दरअसल, Hero MotoCorp पहले ही फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही थी। कंपनी ने पहले Bharat Mobility Global Expo में अपनी फ्लेक्स फ्यूल बाइक को शोकेस किया था। अब इसे भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

End of Feed