ऑटो न्यूज़

Hero ने मिलाया Zero से हाथ, नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स ला रही कंपनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 6, 2023, 03:28 PM IST

Hero MotoCorp ने अमेरिका की कंपनी Zero Motorcycle से हाथ मिलाया है और दोनों कंपनियां साथ मिलकर भारतीय मार्केट के लिए Electric Bikes तैयार करने वाली हैं। ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स होंगी जो सस्ती बिल्कुल नहीं होंगी।

Image

हीरो मोटोकॉर्प जीरो के साथ मिलकर ये प्रीमियम बाइक लाने वाली है. (Representational Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो ला रही है इलेक्ट्रिक बाइक्स
  • हीरो और जीरो की साझेदारी हुई
  • प्रीमियम होंगी ये इलेक्ट्रिक बाइक्स

Hero Partners With Zero: हीरो मोटोकॉर्प अब तक अपनी किफायती मोटरसाइकिल के लिए दुनियाभर में मशहूर बनी हुई थी, लेकिन अब कंपनी प्रीमियम बाइक्स पर भी ध्यान लगाने वाली है। हीरो मोटोकॉर्प की मौजूदा बाइक्स जहां कम दमदार इंजन के साथ बेहतरीन माइलेज देती हैं, वहीं आगामी प्रीमियम बाइक्स दमदार मोटर के साथ मार्केट में आने वाली हैं। मजेदार बात ये है कि हीरो जल्द भारत में नई बाइक्स लाने वाली है जो बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती, कहने का मतलब ये बाइक्स इलेक्ट्रिक होंगी। इसके लिए हीरो ने जीरो से हाथ मिलाया है दुनिया भर में इलेक्ट्रिक बाइक्स बनाने के लिए मशहूर है।

हीरो और जीरो की साझेदारी

दो पहिया वाहनों की कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के निर्माण एवं इससे जुड़े अन्य सहयोग के लिए अमेरिका की कंपनी जीरो मोटरसाइकिल के साथ करार किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में सोमवार को कहा कि इस करार के तहत पॉवर ट्रेन और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने में जीरो की विशेषज्ञता के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प का विनिर्माण का जो पैमाना है उसका तथा विपणन का लाभ मिल सकेगा।

छह करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश

कंपनी के निदेशक मंडल ने सितंबर 2022 में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पॉवरट्रेन कंपनी जीरो मोटरसाइकिल में छह करोड़ डॉलर के इक्विटी निवेश को मंजूरी दी थी। हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पवन मुंजाल ने कहा, "वाहन क्षेत्र में सतत स्वच्छ प्रौद्योगिकी के दौर को शुरू करने की दिशा में हमारी यात्रा में जीरो मोटरसाइकिल के साथ यह साझेदारी एक अहम पड़ाव है।"

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article