Harley-Davidson X440 New Colours: हार्ली-डेविडसन ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर भारतीय मार्केट में लिए खास एक्स440 मोटरसाइकिल को डिजाइन किया है। अब कंपनी ने इसे 3 नए रंगों में लॉन्च किया है। इसके अलावा हार्ली ने इसकी टंकी पर नई बैजिंग दी है जिससे इसे कुछ ताजा लुक मिल सके। एक्स440 के मिड स्पेक वेरिएंट को 2 नए रंग और टॉप वेरिएंट को एक नया रंग दिया गया है। मिड स्पेक को मस्टर्ड और गोल्डफिश सिल्वर कलर मिला है, वहीं एस वेरिएंट बाजा ऑरेंज में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये है जो 2.80 लाख तक जाती है।
हार्ली ने इसकी टंकी पर नई बैजिंग दी है जिससे इसे कुछ ताजा लुक मिल सके।
दिखने में जोरदार है एक्स440
हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : भारत में बिक नहीं रही, UAE के मार्केट में सुपरहिट हुई Maruti Suzuki Jimny; 6 महीने की वेटिंग
कितना दमदार इंजन
नई एक्स440 के साथ कंपनी ने 398 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 27 बीएचपी ताकत और 38 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के अगले हिस्से में इंवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं, वहीं पिछला हिस्सा ट्विन शॉक अबसॉर्बर्स के साथ आया है। यहां डुअल चैनल एबीएस भी बाइक के साथ मिला है।
किनसे है मुकाबला
हार्ली-डेविडसन चीन के मार्केट में एक्स 350 और एक्स 500 बेचती है, लेकिन भारत में लॉन्च हुई एक्स440 इन दोनों बाइक्स से पूरी तरह अलग है। भारतीय मार्केट में नई एक्स440 का सबसे बड़ा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से शुरू हो गया है जिसका मार्केट में दबदबा है। नई बाइक रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350, मीटिओर 350 के अलावा होंडा हाइनेस सीबी350, बेनेली इंपीरियल 400 और आगामी ट्रायम्फ स्पीड 400 से भी टक्कर लेगी।
