ऑटो न्यूज़

नई MG Windsor में मिलेगी बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, 11 सितंबर को होगी लॉन्च

New MG Windsor Panoramic Sunroof: 11 सितंबर को एमजी इंडिया नई विंडसर ईवी लॉन्च करने वाली है जिसकी नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने ईवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ दिखी है। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

Image

एमजी 11 सितंबर को भारत में नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • विंडसर को मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ
  • 11 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी EV
  • एमजी की नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार

New MG Windsor Panoramic Sunroof: एमजी अगले महीने नई विंडसर ईवी की टेस्टिंग कर रही है और कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। एमजी 11 सितंबर को भारत में नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर लॉन्च करेगी। कंपनी ने ईवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ दिखी है। फोटो को देखते ही समझ आ गया है कि नई विंडसर ईवी का केबिन बहुत खूबसूरत है और प्रीमियम भी है। यहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

फीचर्स से लोडेड केबिन

डैशबोर्ड पर नजर डालें तो विंडसर ईवी को 15.6-इंच टचस्क्रीन, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिक टेलगेट दिए गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से भी कार को बहुत जोरदार बनाया गया है। इसे 6 एयरबैग्स, ईसीएस, टीपीएमएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले हैं। बतौर प्रीमियम कार, अनुमान लगाया जा रहा है कि ईवी के साथ अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम दिया गया है, इस फीचर से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ते हैं। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

इंडोनेशिया के मार्केट में विंडसर ईवी के साथ 50.6 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। ये बैटरी पैक 136 पीएस ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दावा है कि सिंगल चार्ज में ये ईवी 460 किमी तक चलाई जा सकती है। हालांकि भारत आने वाली ईवी की रेंज एआरएआई के हिसाब से अलग होने वाली है। डीसी फास्ट चार्जर से इस बैटरी को 30 मिनट में 30-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, वहीं घरेलू एसी चार्जर से 7 घंटे में ये 20-100 प्रतिशत चार्ज होती है।

सेफ्टी में लाजवाब है ये ईवी

एमजी विंडसर ईवी के साथ 4 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैस हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। कार को ब्लैक ब्रोन्ज स्कीम का केबिन और एंबिएंट लाइटिंग भी मिली है। अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के अंतर्गत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स कार से जुड़ जाते हैं। आगामी सुरक्षा नियमों के हिसाब से भारतीय मॉडल को 4 की जगह 6 एयरबैग्स मिलने वाले हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article