ऑटो न्यूज़

साइकिल जैसी इस मोटरसाइकिल की हुई नीलामी, कीमत जानकर भी नहीं होगा यकीन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 17, 2023, 03:28 PM IST

Harley-Davidson ने 1908 में Sharp Tank Motorcycle का उत्पादन किया था और माना जा रहा है कि अब इसकी सिर्फ 12 यूनिट दुनियाभर में बाकी रह गई हैं. इनमें से एक बाइक हाल में नीलाम हुई है जिसके लिए बोली करीब 8 करोड़ रुपये लगी.

Image

9 लाख 35 हजार डॉलर की अंतिम बोली के साथ ये अब तक बिकी कंपनी की सबसे महंगी मोटरसाइकिल बन गई है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नीलाम हुई 1900 के दशक की बाइक
  • सबसे पुरानी हार्ली-डेविडसन में एक!
  • करीब 8 करोड़ रुपये रही अंतिम बोली

Most Expansive Harley-Davidson Bike Ever: हार्ली-डेविडसन आज के दौर में जिस स्टाइल और डिजाइन में बेची जा रही हैं वो बहुत जबरदस्त है, लेकिन क्या आप जानते हैं 1900 के दशक में ये ब्रांड किस तरह की बाइक्स बनाता था? हाल में ऐसी ही एक मोटरसाइकिल की नीलामी हुई है जो 1908 मॉडल शार्प टैंक हार्ली-डेविडसन है. आज नई हार्ली की जितनी कीमत होती है उससे कई गुना कीमत पर ये पुरानी लेकिन जोरदार बाइक नीलाम हुई है. 9 लाख 35 हजार डॉलर की अंतिम बोली के साथ ये अब तक बिकी कंपनी की सबसे महंगी मोटरसाइकिल बन गई है.

दुनिया में बहुत कम बची हैं

1908 शार्प टैंक हार्ली-डेविडसन को लेकर ये कहा जा रहा है कि दुनियाभर में अब इसकी सिर्फ 12 यूनिट्स ही बाकी बची हैं. इसके साथ ही ये ना सिर्फ कंपनी के इतिहास की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल में एक है, बल्कि ये सबसे पुरानी हार्ली-डेविडसन मोटरसाइकिल भी है जिसे खरीदा जा सकता है. ये उन 450 मॉडल्स में एक है जिसे कंपनी ने 1908 में बनाया गया था. यही वजह रही है कि इस शानदार हार्ली-डेविडसन मोटरसाइकिल को इतनी बड़ी बोली पर नीलाम किया जा सका है.

8 करोड़ में हुई नीलाम!

इस एंटीक मोटरसाइकिल की बोली करीब 8 करोड़ रुपये तक गई है. इतनी बड़ी बोली की वजह ब्रांड के साथ-साथ बाइक की अच्छी स्थिति भी है. बताया गया है कि 1941 में पहली बार विस्कॉन्सिन में ढूंढा गया था और इसके मालिक ने रेस्टोरेशन के बाद इसे 66 साल तक अपने पास रखा. बता दें कि इस अमेरिकी मोटरसाइकिल की नीलामी मेकम ऑक्शन्स के बैनर तले हुई है जिसके बाद इसे इसका नया मालिक मिला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article