ऑटो न्यूज़

अब चलाकर देखें सबसे सस्ती हार्ली-डेविडसन X 440, अक्टूबर से मिलने लगेगी बाइक

Harley-Davidson ने अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल X 440 की टेस्ट राइड शुरू कर दी है और अक्टूबर 2023 से ये ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी। नई बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है।

Image

नई हार्ली-डेविडसन एक्स 440 की डिलीवरी अक्टूबर 2023 से शुरू की जाएगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हार्ली डेविडसन एक्स 440 डिलेवरी
  • कंपनी शुरू कर चुकी है टेस्ट राइड
  • अक्टूबर से ग्राहकों को मिलले लगेगी

Harley-Davidson X440 Deliveries: हार्ली-डेविडसन ने कुछ समय पहले ही अपनी सबसे सस्ती बाइक एक्स 440 लॉन्च की है जिसकी टेस्ट राइड अब शुरू कर दी गई है। अब कंपनी की ओर से जानकारी मिली है कि नई हार्ली-डेविडसन एक्स 440 की डिलीवरी अक्टूबर 2023 से शुरू की जाएगी। नई बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है जो 2.69 लाख तक जाती है और कंपनी ने अब तक इसकी 25,000 से ज्यादा बुकिंग्स हासिल कर दी हैं। हार्ली ने खासतौर पर भारत के लिए नई मोटरसाइकिल को तैयार किया है, वहीं इसका उत्पादन और डिस्ट्रब्यूशन का काम हीरो मोटोकॉर्प करने वाली है।

दिखने में बहुत जोरदार है बाइक

हार्ली-डेविडसन एक्स440 की स्टाइल और डिजाइन इसी ब्रांड की महंगी बाइक एक्सआर1200 से ली गई है। रेट्रो डिजाइन की ये नई बाइक गोल हेडलैंप और टियरड्रॉप पैटर्न के फ्यूल टैंक के साथ आई है। इसके अलावा आपको एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कई आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। बाइक को दमदार लुक देने के लिए इसमें बेहतर लुक वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर दिखने में ये महंगी लगती है।

कितना दमदार है इसका इंजन

नई एक्स440 के साथ कंपनी ने 398 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 27 बीएचपी ताकत और 38 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के अगले हिस्से में इंवर्टेड फोर्क्स दिए गए हैं, वहीं पिछला हिस्सा ट्विन शॉक अबसॉर्बर्स के साथ आया है। यहां डुअल चैनल एबीएस भी बाइक के साथ मिला है।

किन बाइक्स से है मुकाबला

हार्ली-डेविडसन चीन के मार्केट में एक्स 350 और एक्स 500 बेचती है, लेकिन भारत में लॉन्च हुई एक्स440 इन दोनों बाइक्स से पूरी तरह अलग है। भारतीय मार्केट में नई एक्स440 का सबसे बड़ा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से शुरू हो गया है जिसका मार्केट में दबदबा है। नई बाइक रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350, मीटिओर 350 के अलावा होंडा हाइनेस सीबी350, बेनेली इंपीरियल 400 और आगामी ट्रायम्फ स्पीड 400 से भी टक्कर लेगी।

TNN Auto Desk
TNN ऑटो डेस्क author

ऑटोमोटिव जगत से जुड़े हर दिलचस्प और महत्वपूर्ण खबर हम यहां आपको समय पर देंगे। चाहे कारें हों या बाइक्स, इलेक्ट्रिक हो या हाईब्रिड सबके बारे में सच्ची और अच्छी जानकारी आपको लगातार मितली रहेगी।

और पढ़ें
End of Article