इस नई मोटरसाइकिल को मिली रही बंपर बुकिंग, 3 अगस्त को बंद हो जाएगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 31, 2023, 01:31 PM IST

Harley-Davidson ने कुछ दिन पहले ही भारत में ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक 440X लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है। अब कंपनी ने इसकी बुकिंग 3 अगस्त से बंद करने की घोषणा कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Harley-Davidson 440X बुकिंग
  • 3 अगस्त से बंद कर देगी कंपनी
  • भारत में ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक

Harley-Davidson 440X Bookings: हीरो मोटोकॉर्प और हार्ली-डेविडसन की साझेदारी के बाद पहला प्रोडक्ट भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इसका नाम हार्ली-डेविडसन 440एक्स है जो हमारे मार्केट में ब्रांड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बनकर सामने आई है। हार्ली 440एक्स को देश के ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिलना भी शुरू होग गई है, यही वजह है कि 3 अगस्त के बाद ग्राहक इस नई मोटरसाइकिल की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। कंपनी आगे उपलब्धता के हिसाब ने बाइक के लिए दोबारा बुकिंग विंडो खोलेगी।

Harley Davidson 440X Bookings

कंपनी आगे उपलब्धता के हिसाब ने बाइक के लिए दोबारा बुकिंग विंडो खोलेगी

5,000 रुपये में करें बुकिंग

इस शानदार ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक सिर्फ 5,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। नई हार्ली-डेविडसन एक्स440 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है और ये बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराई गई है। हार्ली ने खासतौर पर भारत के लिए नई मोटरसाइकिल को तैयार किया है, वहीं इसका उत्पादन और डिस्ट्रब्यूशन का काम हीरो मोटोकॉर्प करने वाली है।

End of Feed