हार्ली-डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक हुई हिट, ग्राहकों को डिलीवरी मिलना शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 18, 2023, 10:42 PM IST

हार्ली और हीरो ने मिलकर भारतीय मार्केट के लिए नई एक्स440 बाइक लॉन्च की है जो दुनिया भर में सबसे सस्ती हार्ली-डेविडसन है। हार्ली-डेविडसन ने इस जोरदार बाइक की डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो-हार्ली की पहली बाइक हिट
  • 25,000 से ज्यादा लोगों ने की बुक
  • बाइक की डिलीवरी भारत में शुरू

Harley-Davidson X440 Deliveries: हार्ली-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी के बाद भारत में लॉन्च हुई कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल एक्स440 काफी पॉपुलर हो गई है। हार्ली ने इस बाइक की डिलीवरी देना शुरू कर दिया है। लॉन्च के 1 महीने में ही इस मोटरसाइकिल को 25,000 बुकिंग्स मिल गई थी जिसके बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग अस्थाई रूप से बंद कर दी है। लुक और फीचर्स के मामले में ये नई बाइक काफी आकर्षक है।

Harley-Davidson X440 Deliveries

पनी X440 की किं ्था

5,000 रुपये में करें बुकिंग

इस शानदार ब्रांड की सबसे सस्ती बाइक में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक सिर्फ 5,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। नई हार्ली-डेविडसन एक्स440 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.29 लाख रुपये है और ये बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराई गई है। हार्ली ने खासतौर पर भारत के लिए नई मोटरसाइकिल को तैयार किया है, वहीं इसका उत्पादन और डिस्ट्रब्यूशन का काम हीरो मोटोकॉर्प करने वाली है।

End of Feed