1 रुपये में दिल्ली से पहुंचें देहरादून, वो भी इलेक्ट्रिक बस में बैठकर, जानें कैसे है संभव

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 11, 2023, 04:19 PM IST

GreenCell Mobility 15 अगस्त को अपने सभी रूट्स पर ग्राहकों को 1 रुपये में टिकट उपलब्ध करा रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक बस सर्विस देती है जो यात्रियों को NueGo का अनुभव कराने के लिए ये कैम्पेन चला रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 रुपये में पहुंचें दिल्ली से देहरादून
  • 15 अगस्त को मिला यात्रा का मौका
  • जानें कहां से बुक होगी इसकी टिकट

Delhi To Dehradun In 1 Rupee: ग्रीनसेल मोबिलिटी की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक कोच सर्विस न्यूगो ने हाल में एक कैम्पेन की शुरुआत की है जो भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के लिए है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक 10 से 15 अगस्त 2023 के बीच पहुंच के किसी भी रास्ते की टिकट सिर्फ 1 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये ऑफर 15 अगस्त को यात्रा करने के लिए पेश किया गया है और तब तक ही उपलब्ध है जब तक इसकी सारी सीट्स नहीं भर जातीं। इसमें दिलचस्पी रखने वाले बुकिंग बंद होने से पहले न्यूगो की आधिकारिक वेबसाइट या न्यूगो मोबाइल ऐप से कर सकते हैं।

GreenCell Mobility NueGo Electric Bus

ये ऑफर 15 अगस्त को यात्रा करने के लिए पेश किया गया है

किन रास्तों पर कर सकते हैं सफर

इलेक्ट्रिक बसों की ये सेवा भारत के कई मशहूर शहरों तक जाती है। इनमें इंदौर-भोपाल, दिल्ली--चंडीगढ़, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, बेंगलुरु-तिरुपति, चेन्नई-तिरुपति, चेन्नई-पुदुचेरी और हैदराबाद से विजयवाड़ा शामिल हैं। इस बारे में बात करते हुए ग्रीनसेल मोबिलिटी के एमडी और सीईओ देवेंद्र चावला ने कहा, -भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवन मनाया जा रहा है, इसी खुशी में हम ये क्रांतिकारी कैम्पेन पेश करते हुए बहुत रोमांचित हैं।-

End of Feed