Tesla खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज, सभी राज्यों के लिए शुरू हुई बुकिंग

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकिंग कंपनी टेस्ला ने भारत में कुछ दिन पहले ही अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला है। यह शोरूम मुंबई स्थित एक मॉल में ओपन हुआ है। अगर आप टेस्ला की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है कि अब हर राज्य के लिए बुकिंग उपलब्ध है।

Tesla Booking in India: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकिंग कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री हो चुकी है। भारत में 15 जुलाई 2025 को मुंबई में टेस्ला का पहला शोरूम खोला गया। यह शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पेक्स स्थित मेक मैक्सिटी मॉल में खोला ओपन हुआ है। अगर टेस्ला को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब देश के सभी राज्यों के लिए टेस्ला की बुकिंग उपलब्ध है।

Tesla

टेस्ला भारत में दो और एक्सपीरियंस सेंटर ओपन कर सकती है। (फोटो क्रेडिट-AI Image)

टेस्ला इंडिया की तरफ से फैंस और ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बुकिंग के संबंध में जानकारी दी गई है। कंपनी ने पोस्ट करके लिखा कि अब 'इंडिया में हर कोई अब डायरेक्टली हमारी वेबसाइट के जरिए ऑर्डर कर सकता है।'

End of Feed