ऑटो न्यूज़

SUV लवर्स के लिए खुशखबरी! TATA, KIA और Renault की 4 नई गाड़ियां आ रही हैं धूम मचाने

Auto News: अगर आप नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में कई कंपनियां नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है।

Image

नई गाड़ियां आ रही हैं धूम मचाने

Auto News: साल का आखिरी महीने में भी इंडियन ऑटो मार्केट में हलचल कम होने का नाम नहीं ले रही है। अगले 2 महीने में कम से कम 4 नई SUV लॉन्च होंगी, जिनकी तारीखें कंपनी की ओर से कन्फर्म कर दी गई हैं। जीएसटी में कमी के बाद गाड़ियों की सेल बढ़ी है। इसको देखते हुए कंपनियां नई लॉन्चिंग पर फोकस कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में किसी कंपनी की कौन सी एसयूवी दस्तक देने वाली हैं।

मॉडल लॉन्च तारीख
टाटा सफारी (पेट्रोल) 9 दिसंबर 2025
टाटा हैरियर (पेट्रोल)9 दिसंबर 2025
किआ सेल्टोस 10 दिसंबर 2025
रेनॉल्ट डस्टर (नेक्स्ट-जेन) 26 जनवरी 2026

टाटा लॉन्च करेगी दो एसयूवी

टाटा मोटर्स आने वाले दिनों में दो एसयूवी टाटा सफारी और टाटा हैरियर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। टाटा सफारी और टाटा हैरियर SUV में नया 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन टाटा सिएरा में पहले ही आ चुका है। यह इंजन डुअल-क्लच ऑटोमैटिक या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा।

न्यू-जेनरेशन किआ सेल्टोस

किआ सेल्टोस 10 दिसंबर को अपना नेक्स्ट जेनरेशन अवतार के साथ लॉन्च होगी। कंपनी ने पहले ही SUV का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें इसकी नई डिजाइन वाली ग्रिल, LED हेडलैंप और LED DRL के साथ-साथ रीडिजाइन की गई LED टेललाइट्स दिखाई गई हैं। नई जेनरेशन किआ सेल्टोस मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन फिलॉसफी और कई अपडेट के साथ आएगी। इंटीरियर और पावरट्रेन में बदलाव अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक पैनोरमिक सनरूफ को टीज किया गया है।

न्यू-जेन रेनो डस्टर

रेनो डस्टर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक थी, जिसे कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था। अब, कंपनी इसे फिर से लाने की तैयारी कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में पहले से ही उपलब्ध, नई जेनरेशन की रेनो डस्टर अगले साल 26 जनवरी को भारत में डेब्यू करने वाली है। इसे CMF-B आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और पुराने मॉडल की तुलना में इसका लुक पूरी तरह से बदला हुआ है। SUV ज्यादा मॉडर्न हो गई है और इसमें कई तरह के फीचर्स हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article