SUV खरीदारों के लिए खुशखबरी: जनवरी 2026 से आ रही ये 5 मिडसाइज SUV, बजट फ्रेंडली के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Auto News: वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि ऑटो मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के चलते इन गाड़ियों की कीमत बजट फ्रेंडली रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां, इन मिड साइज एसयूवी में बेहतर फीचर्स, दमदार इंजन, एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराएंगी।

Auto News: नए साल की शुरुआत के साथ ही ऑटो मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। एक के बाद एक मिड साइज SUV सेगमेंट में नई गाड़ियां लॉन्च होंगी। इनमें किआ, रिनॉल्ट, स्कोडा जैसी कंपनियों की गाड़ियां शामिल होंगी। वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि ऑटो मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के चलते इन गाड़ियों की कीमत बजट फ्रेंडली रहने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां, इन मिड साइज एसयूवी में बेहतर फीचर्स, दमदार इंजन, एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी और आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराएंगी। आइए जानते हैं कि 2026 की शुरुआत से कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होने को तैयार बैठी हैं।

अपकमिंग गाड़ियां 2026

अपकमिंग गाड़ियां 2026

New-Gen Kia Seltos

ऑल-न्यू किआ सेल्टोस के लिए बुकिंग पूरे देश में पहले ही शुरू हो चुकी है, और डिलीवरी जनवरी के बीच में शुरू होने की उम्मीद है। इस मिड साइज SUV की आधिकारिक कीमत की घोषणा 2 जनवरी, 2026 को की जाएगी। इसके साथ यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। पिछले मॉडल की तुलना में, 2026 किआ सेल्टोस 95mm लंबी, 30mm चौड़ी है और इसका व्हीलबेस 80mm लंबा है। इसका डिजसइन काफी हद तक नई किआ टेलुराइड से प्रेरित है, खासकर फ्रंट। नई सेल्टोस कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जबकि मौजूदा इंजन ऑप्शन को बरकरार रखा गया है।

End of Feed