ऑटो न्यूज़

गोवा का मिशन स्मार्ट सिटी, सरकार बना रही 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना

Mission Smart City For Goa: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘ आईआईटी के पूर्व छात्रों ने राज्य में सार्वजनिक परिवहन में नई जान फूंकने के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च करने पर सहमति व्यक्त की है। इसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार इस पहल के तहत 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने योजना बना रही है।’’

Image

राज्य सरकार इस पहल के तहत 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने योजना बना रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गोवा के लिए बना मिशन स्मार्ट सिटी
  • 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना
  • मुख्यमंत्री ने दी इसकी पूरी जानकारी

Mission Smart City For Goa: गोवा मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व छात्रों के राज्य में सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करने के लिए 700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आईआईटी के पूर्व छात्रों ने राज्य में सार्वजनिक परिवहन में नई जान फूंकने के लिए 700 करोड़ रुपये खर्च करने पर सहमति व्यक्त की है। इसे मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार इस पहल के तहत 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने योजना बना रही है।’’

मिशन स्मार्ट सिटी

सार्वजिनक क्षेत्र के कदंब परिवहन निगम (केटीसीएल) के चेयरमैन उल्हास तुयेंकर ने कहा कि यह प्रस्ताव स्वागतयोग्य है और इससे निगम के पुनरुद्धार में मदद मिलेगी। कदंब परिवहन निगम लिमिटेड वर्तमान में अपनी बसों के साथ-साथ निजी संस्थाओं की बसों का भी संचालन करती है। केटीसीएल के पास 500 डीजल बसें हैं। इसके अलावा ‘मिशन स्मार्ट सिटी’ के तहत दी गई 48 इलेक्ट्रिक बसें और ओलेक्ट्रा कंपनी से खरीदी गई 54 इलेक्ट्रिक बसें भी उसके पास हैं।

अंतिम दौर की चर्चा

तुयेंकर ने कहा, ‘‘केटीसीएल को फिर खड़ा करने के लिए यह एक स्वागतयोग्य कदम है। इस पहल के तहत बसों को शुरू करने पर अंतिम दौर की चर्चा अभी जारी है। बसें मिलने पर हम उन मार्गों पर सेवाएं देने में सक्षम हो जाएंगे जो अभी बंद हैं। हम अपनी अंतरराज्यीय सेवा को भी फिर से शुरू कर सकते हैं, जो हमारे खराब बेड़े के कारण रोक दी गई है।’’

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article