Auto Expo 2025 में पेश हुई उड़ने वाली टैक्सी, जानें कब होगी लॉन्च

Flying Taxi: Auto Expo 2025 में देश की पहली प्रोटोटाइप Flying Taxi को पेश किया गया। केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरला एविएशन बूथ का दौरा किया और उड़ने वाली टैक्सी के प्रोटोटाइप में गहरी दिलचस्पी दिखाई और इसे ऐतिहासिक बताया। यह विकास सस्टेनेबल अर्बन एयर मोबिलिटी में भारत की बढ़ती आकांक्षा को उजागर करता है और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में तालमेल के महत्व को दर्शाता है।

Auto Expo 2025 Flying Taxi: 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' (Auto Expo 2025) में देश की पहली प्रोटोटाइप ‘एयर टैक्सी’ (Flying Taxi) को पेश किया गया। इस टैक्सी को 'शून्य' नाम दिया गया है। इस लक्ष्य के लिए प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग फर्म सोना एसपीईईडी ने बेंगलुरु स्थित सरला एविएशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। सरला एविएशन भारत के सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (EVTOL) विमान विकसित करती है। केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरला एविएशन बूथ का दौरा किया और उड़ने वाली टैक्सी के प्रोटोटाइप में गहरी दिलचस्पी दिखाई और इसे ऐतिहासिक बताया।

Flying Taxi

Auto Expo 2025 में पेश हुई उड़ने वाली टैक्सी

ISRO के अंतरिक्ष मिशनों का हिस्सा

सोना एसपीईईडी मोटर्स इसरो के कई अंतरिक्ष मिशनों का हिस्सा रही है। यह समझौता सोना एसपीईईडी को देश में अर्बन एयर मोबिलिटी में क्रांति लाने में एक प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करता है। सोना एसपीईईडी के सीईओ चोको वलियाप्पा ने कहा, "यह साझेदारी एयरोस्पेस इनोवेशन के हब रूप में सोना एसपीईईडी के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य साथ मिलकर शहरी परिवहन के लिए एक स्वच्छ, तेज और अधिक कुशल भविष्य को आकार देना है।"

End of Feed