ऑटो न्यूज़

Ferrari ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce, बिना पेट्रोल-डीजल के भरेगी फर्राटा

फेरारी (Ferrari) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce को पेश कर दिया है, जो कि 530 किलोमीटर की रेंज और 310kmph की टॉप स्पीड के साथ लाई गई है।

Image

Ferrari Luce EV (Photo: Ferrari)

फेरारी (Ferrari) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Luce से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की पहली EV कार है और इसे अब तक की सबसे अलग फेरारी माना जा रहा है। नई Ferrari Luce को 1050hp की पावर, 530 किलोमीटर की रेंज और बिल्कुल नए डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह कार पारंपरिक फेरारी मॉडल्स से काफी अलग दिखाई देती है और कंपनी ने इसे भविष्य की तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

Five-seater Grand Tourer

Ferrari Luce EV

Ferrari Luce EV (Photo: Ferrari)

Ferrari Luce एक Four-door, Five-seater Grand Tourer है। कंपनी ने इसे LoveFrom नाम की डिजाइन फर्म के साथ मिलकर तैयार किया है, जिसे Apple के पूर्व डिजाइन प्रमुख Jony Ive ने सह-स्थापित किया था। कार का डिजाइन काफी अनोखा है और इसमें पारंपरिक फेरारी सुपरकार जैसा लुक नहीं दिखाई देता। इसमें Fastback-style roofline, floating front bridge और aluminium outer shell जैसे डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

कार का बाहरी डिजाइन

कार का बाहरी डिजाइन ऐरोडायनैमिक्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फेरारी का दावा है कि Luce का Drag Coefficient सिर्फ 0.254 Cd है, जो किसी भी रोड-लीगल फरारी में सबसे कम है। इसमें Active कूलिंग फिन्स और विशेष डिजाइन वाले विंडशील्ड वाइपर्स दिए गए हैं, जो हवा के दबाव को कम करने में मदद करते हैं।

Ferrari Luce EV

Ferrari Luce EV (Photo: Ferrari)

नई Ferrari Luce कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी कार भी बन गई है। इसकी लंबाई 5,026mm है और इसमें 23-inch front wheels तथा 24-inch rear wheels दिए गए हैं। कार में Rear-hinged suicide doors मिलते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।

Ferrari Luce का इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो इसमें Retro-theme cabin दिया गया है। कार के अंदर Anodised aluminium और मजबूत ग्लास मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12.5-inch digital instrument cluster, 10-inch movable infotainment screen और कई फिजिकल बटन दिए गए हैं। फेरारी ने स्क्रीन के बजाय ज्यादा प्रैक्टिकल कंट्रोल पर फोकस किया है।

Ferrari Luce पहली फरारी है, जिसमें पूरी तरह फाइव-सीट लेआउट दिया गया है। कार में 40:20:40 स्पिलिट रियर सीट और 597-litre बूट स्पेस मिलता है, जो अब तक किसी फेरारी में सबसे बड़ा बताया गया है।

Luce की परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह ईवी चार इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आती है। हर व्हील पर एक मोटर दी गई है और कुल मिलाकर यह 1050hp की पावर तथा 990Nm टॉर्क पैदा करती है। फेरारी का दावा है कि यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 310kmph बताई गई है।

कार में 122kWh बैटरी बैक दिया गया है, जो 800V आर्किटेक्चर पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, यह EV एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 530 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें Range, Tour और Performance जैसे अलग-अलग ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

फेरारी ने इसमें Four-wheel steering, Active torque vectoring और Regenerative braking जैसी आधुनिक तकनीकें भी दी हैं। खास बात यह है कि Performance mode में यह कार एक खास इलेक्ट्रिक साउंड भी पैदा करती है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस ज्यादा रोमांचक बन सके।

Ferrari Luce की कीमत

Ferrari Luce EV

Ferrari Luce EV (Photo: Ferrari)

Ferrari Luce की शुरुआती कीमत 5,50,000 यूरो यानी करीब 6.10 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और डिलीवरी 2026 के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article