EV हुई सस्ती: क्या अब पेट्रोल छोड़कर इलेक्ट्रिक कार ही खरीदना है समझदारी?

पेट्रोल कारों की उपयोगिता अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, लेकिन शहरी उपयोग और नियमित यात्रा करने वाले लोगों के लिए EV अब एक व्यावहारिक और आर्थिक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही हैं।

हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार 2026 Tata Tiago EV को पेश किया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे सस्ती कार है (टाटा नैनो को छोड़कर)। इसकी शुरुआती कीमत 4.69 रुपये है। ऐसे में एक सवाल लोगों को जेहन में आ रहा है कि क्या अब पेट्रोल छोड़कर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का वक्त आ गया है, क्या अब EV खरीदने में ही समझदारी है? आइए विस्तार से समझते हैं...

EV Buying Guide

EV हुई सस्ती: क्या अब पेट्रोल छोड़कर इलेक्ट्रिक कार ही खरीदना है समझदारी?

कम हुई कीमतें, बढ़ा ग्राहकों का रुझान

कुछ साल पहले तक इलेक्ट्रिक कारें आम लोगों की पहुंच से बाहर मानी जाती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। कई कंपनियां एंट्री-लेवल EV को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर पेश कर रही हैं। सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं और बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने भी कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद की है। इसके चलते EV खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

End of Feed