Electric Scooter Battery Maintenance Tips: पेट्रोल की महंगी कीमतों से परे अब लोग Electric Scooter को प्राथमिकता देने लगे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल सस्ते पड़ते हैं, बल्कि इन्हें चलाना भी आसान होता है। हालांकि अगर सही तरीके से मेंटेनेंस न किया जाए, तो इनकी परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ जल्दी कम हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर स्कूटर को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखा जाए। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटर है तो इसके मेंटेनेंस को लेकर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं-
बैटरी का सही तरीके से इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे अहम बैटरी होती है। कोशिश करें कि बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से पहले ही चार्ज कर लें। बार-बार 0% तक बैटरी होने देना बैटरी लाइफ को कम कर सकता है। साथ ही हमेशा कंपनी द्वारा दिए गए ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
समय-समय पर चार्जिंग का ध्यान रखें
अगर आप कुछ दिनों तक स्कूटर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तब भी बैटरी को समय-समय पर चार्ज करते रहें। लंबे समय तक बिना चार्ज किए रखने से बैटरी की क्षमता पर असर पड़ सकता है।
टायर प्रेशर चेक करते रहें
स्कूटर के टायरों में सही हवा होना बहुत जरूरी है। कम हवा होने से मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए हर 10–15 दिन में टायर प्रेशर जरूर चेक करें।
स्कूटर को साफ रखें
धूल और गंदगी स्कूटर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए समय-समय पर स्कूटर को साफ करते रहें। हालांकि साफ करते समय पानी को सीधे बैटरी या इलेक्ट्रिक पार्ट्स पर डालने से बचें।
नियमित सर्विस कराएं
भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर में पेट्रोल स्कूटर की तुलना में कम पार्ट्स होते हैं, लेकिन इसकी नियमित सर्विस करवाना जरूरी है। सर्विस के दौरान ब्रेक, सस्पेंशन, मोटर और वायरिंग की जांच हो जाती है, जिससे भविष्य में बड़ी समस्या होने की संभावना कम हो जाती है।
सही तरीके से पार्क करें
स्कूटर को हमेशा छायादार जगह पर पार्क करने की कोशिश करें। बहुत ज्यादा धूप या बारिश में लंबे समय तक खड़ा रखने से बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर असर पड़ सकता है।
