Budget 2023-24: सस्ते होने वाले हैं इलेक्ट्रिक वाहन! वित्त मंत्री ने ऑटो सेक्टर को दी सौगात

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 1, 2023, 03:15 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 में Green Mobility पर बड़ा ऐलान किया है. विदेश से मंगाए जाने वाले Lithium-Ion Cells पर Custom Duty घटाई गई है जिससे भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत घटेगी.

KEY HIGHLIGHTS
  • सस्ते होने वाले हैं इलेक्ट्रिक वाहन
  • बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
  • लिथियम-आयन सेल्स पर बड़ी छूट

Electric Vehicles To Get Cheaper In India After Budget 2023-24: यूनियन बजट 2023-24 में वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को टैक्स स्लैब में बदलाव करके बड़ी सौगात दी है. इसके साथ ही भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में भी वाहन निर्माताओं के साथ ग्राहकों को फायदा पहुंचाने की तैयारी की गई है. इस बजट में केंद्र सरकार का मुख्य फोकस ग्रीन मोबिलिटी पर है जिसके अंतर्गत बायोगैस और हाइड्रोजन के प्रोडक्शन को बढ़ावा दिया जाने वाला है. यहां इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली बैटरी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी पर राहत की घोषणा की गई है.

Electric Vehicles To Get Cheaper

इलेक्ट्रि वाहनो मे इस्तेमा जान वाल बैटर लगन वाल कस्ट ड्यूट राह घोषण .

इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यातायात के ग्रीन वाहनों को अपनाए जाने को बढ़ावा देने का ऐलान किया है. इसके लिए केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी के कैपिटल गुड्स और मशीनरी पर छूट दी है. लिथियम-आयन बैटरी के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 21 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया गया है. इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को भी 1 साल आगे बढ़ा दिया गया है. इसे ईवी तेजी से चलन में आएंगे.

End of Feed