E20 पेट्रोल से माइलेज कम हो गया? जानिए फ्यूल बचाने के 6 आसान तरीके

E20 Petrol: ​​कई ड्राइवरों ने देखा है कि E20 फ्यूल भरवाने के बाद उनकी गाड़ी पहले से थोड़ा ज्यादा पेट्रोल खपत कर रही है, लेकिन क्या यह सच है और अगर हां, तो इसका असर कैसे कम किया जा सकता है? आइए समझते हैं E20 पेट्रोल की सच्चाई और जानते हैं फ्यूल बचाने के 6 असरदार तरीके।

भारत में हाल ही में E20 पेट्रोल (20% एथनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण) के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कदम पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और विदेशी तेल पर निर्भरता घटाने के लिए उठाया गया है, हालांकि कार मालिकों के बीच एक सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या E20 पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज कम हो जाता है?

E20 petrol reduces fuel mileage?

Photo-AI

E20 पेट्रोल क्या है?

E20 पेट्रोल में 20% एथनॉल (जो गन्ने या मक्का जैसे जैविक स्रोतों से बनाया जाता है) और 80% पारंपरिक पेट्रोल होता है। यह मिश्रण पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है क्योंकि यह कार्बन उत्सर्जन को घटाता है और कृषि आधारित ईंधन के उपयोग को बढ़ाता है।

End of Feed