कारों की तरह अब ई-रिक्शा का भी होगा क्रैश टेस्ट, भारत NCAP की तर्ज पर होगी रेटिंग: गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार अब ई-रिक्शा की सुरक्षा को लेकर भी नए मानक तैयार कर रही है। ये मानक भारत एनसीएपी की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इसका मकसद ई-रिक्शा को ज्यादा सुरक्षित बनाना और सड़क हादसों में होने वाले नुकसान को कम करना है।

e rickshaws (2)

राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर गडकरी ने कहा कि सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ई-रिक्शा के लिए भी सुरक्षा के नए नियम बनाए जा रहे हैं।

End of Feed