ऑटो न्यूज़

मुकेश अंबानी के ड्राइवर की मोटी सैलरी जान टूट जाएगा आपका दिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 14, 2023, 06:30 PM IST

भारत के सबसे बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट में एक Mukesh Ambani बेहद लग्जरी कारों से चलते हैं और इनके पास एक से एक आलीशान गाड़ियां हैं. आज हम आपको इनके Driver की Salary के बारे में बता रहे हैं जिसे जान आपका दिल टूट जाएगा.

Image

आज हम आपको बताने वाले हैं मुकेश अंबानी के ड्राइव की सैलरी के बारे में

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी
  • हर महीने 2 लाख रुपये है वेतन
  • अंबानी का ड्राइवर बनना मुश्किल

Salary Of Mukesh Ambani’s Driver Will Drom Your Jaw: भारत और दुनियाभर में मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं और इनकी दिलचस्पी कारों में बहुत ज्यादा है. यही वजह है कि उनका कार कलेक्शन भी बेशकीमती कारों से भरा पड़ा है. एंटालिया जहां देश के सबसे महंगे घरों में शामिल है, वहीं इसके गैराज में खड़ी कारों की कुल कीमत भी करोड़ों में है. लेकिन कारों के अलावा आज हम आपको बताने वाले हैं मुकेश अंबानी के ड्राइव की सैलरी के बारे में जिसे सुन आपका मुंह खुला रह जाएगा.

कैसे कोई बनता है अंबानी का ड्राइवर

सबसे पहले आपको ये जानकारी दे दें कि मुकेश अंबानी का ड्राइवर बनना कोई आम या आसान बात नहीं है. इसके लिए बहुत मुश्किल ट्रेनिंग से होकर गुजरना होता है. यहां तक कि अंबानी का ड्राइवर चुनने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट निकाला जाता है और एक प्राइवेट कंपनी इस ड्राइवर को चुनने के लिए पूरा प्रोसीजर फॉलो करती है. इसके अंतर्गत ड्राइविंग के कई सारे टेस्ट लिए जाते हैं और सही शख्स का चुनाव किया जाता है.

कितना है ड्राइवर का मासिक वेतन

अब करते हैं मुकेश अंबानी की गाड़िया चलाने वाले ड्राइवर के मासिक वेतन की बात, तो उनका ड्राइवर हर महीने 2 लाख रुपये सैलरी पाता है. अब आप सोच रहे होंगे कि कई बड़े कॉर्पोरेट घरानों में भी इतनी सैलरी बहुत पढ़े-लिखे लोगों को भी नहीं मिलती, तो मुकेश अंबानी का ड्राइवर बनना भी कोई आसान काम नहीं है. इसके अलावा इस पोस्ट पर काम करने के लिए बहुत सारी पोजिशन नहीं होती, यही वजह है कि मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी इतनी ज्यादा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article