ऑटो न्यूज़

बाइक तेज चलाने से क्या सच में तेल ज्यादा खाती है गाड़ी, दूर करें अपना कंफ्यूजन

अगर आप भी बाइक चलाते हैं तो अक्सर यह सवाल मन में आ ही जाता होगा कि तेज स्पीड से बाइक चलाने पर क्या वाकई में ज्यादा पेट्रोल खर्च होता है या यह केवल एक मिथ है। ईंधन की बचत करने के साथ बेहतर माइलेज पाने के लिए इस सवाल का सही जवाब आपको भी जानना चाहिए।

Image

तेज स्पीड और फ्यूल की खपत (Photo: iStock)

एक सवाल जो हर हर बाइक राइडर के मन में आता है कि वह यही है कि क्या तेज स्पीड से बाइक चलाने पर सच में ज्यादा पेट्रोल खर्च होता है या यह केवल एक आम धारणा है। अगर आप भी बाइक राइड करते हैं तो आपके जेहन में भी ऐसा सवाल जब-तब आ ही जाता होगा।असल में बाइक की स्पीड और फ्यूल की खपत (Mileage) के बीच एक कनेक्शन होता है, जिसे समझने के लिए रोड़ की स्थिति और इंजन के काम करने का तरीका और राइडिंग स्टाइल जैसे कई फैक्टर पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।

इंजन कैसे करता है काम

सबसे पहले आपको यही समझने की जरूरत है कि बाइक का इंजन काम कैसे करता है। जब बाइक कम या मीडियम स्पीड पर चलती है तो इंजन को उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस स्थिति में इंजन कम RPM (Revolutions Per Minute) पर काम करता है, जिससे ईंधन की खपत कंट्रोल में रहती है। लेकिन जैसे ही स्पीड बढ़ाई जाती है, इंजन को ज्यादा पावर जनरेट करनी पड़ती है। इसके लिए ज्यादा फ्यूल इंजेक्ट होता है, जिससे माइलेज कम होने लगती है। यही कारण है कि बाइक की रफ्तार बढ़ाने के साथ ही गाड़ी तेल ज्यादा खाने लगती है।

एयर ड्रैग

इसके अलावा, इसमें Air Drag की भी एक अहम भूमिका होती है। कम स्पीड पर हवा का असर कम होता है, लेकिन जैसे-जैसे बाइक की रफ्तार बढ़ती है, हवा का प्रतिरोध कई गुना बढ़ जाता है। इस अतिरिक्त रेजिस्टेंस को पार करने के लिए इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिसका सीधा असर फ्यूल की खपत पर पड़ता है। खासकर हाईवे पर बहुत तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर यह असर साफ नजर आता है।

राइडिंग स्टाइल

राइडिंग स्टाइल भी फ्यूल खपत को प्रभावित करता है। बार-बार तेज एक्सेलरेशन, अचानक ब्रेक लगाना और हाई गियर में कम स्पीड पर बाइक चलाना, ये सभी आदतें माइलेज को खराब करती हैं। वहीं, स्मूद एक्सेलरेशन, सही गियर शिफ्टिंग और एक स्थिर स्पीड बनाए रखना ईंधन की बचत में मदद करता है। आमतौर पर ज्यादातर बाइक 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार पर सबसे अच्छा माइलेज देती हैं।

कम स्पीड का भी नुकसान

हालांकि यह भी सच है कि बहुत कम स्पीड पर बाइक चलाने से भी माइलेज घट सकती है, क्योंकि इंजन सही तापमान और एफिशिएंसी पर काम नहीं कर पाता। इसलिए न बहुत तेज और न बहुत धीमी स्पीड, बल्कि संतुलित रफ्तार ही फ्यूल एफिशिएंसी के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article