सालों से बाइक चला रहे हैं, लेकिन Speedometer, Odometer और Tachometer में फर्क नहीं जानते होंगे

अगर आप इन तीनों मीटर का सही मतलब समझते हैं, तो न सिर्फ सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं, बल्कि बाइक की बेहतर देखभाल भी कर सकते हैं। सही स्पीड बनाए रखना, समय पर सर्विस कराना और सही RPM पर गियर बदलना इंजन की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर माइलेज दिलाने में भी मदद करता है।

अगर आप रोजाना बाइक या स्कूटर चलाते हैं, तो आपने कई बार स्पीडोमीटर पर नजर जरूर डाली होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दिखाई देने वाले Speedometer, Odometer और Tachometer तीनों अलग-अलग काम करते हैं? कई लोग इन्हें एक ही चीज समझ लेते हैं, जबकि इनका उद्देश्य पूरी तरह अलग होता है। अगर आप भी इन तीनों के बीच का फर्क नहीं जानते हैं, तो यह जानकारी आपके काफी काम आएगी।

Speedometer, Odometer और Tachometer

तीनों मीटर में क्या है सबसे बड़ा अंतर?

Speedometer बताता है आपकी मौजूदा स्पीड

बाइक चलाते समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मीटर Speedometer होता है। इसका काम वाहन की वर्तमान रफ्तार दिखाना है। यह जानकारी किलोमीटर प्रति घंटा (km/h) या मील प्रति घंटा (mph) में दिखाई जाती है। अगर स्पीडोमीटर 60 km/h दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी बाइक उस समय 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। सड़क पर तय स्पीड लिमिट का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण मीटर माना जाता है।

End of Feed