भारत में बढ़ी आलीशान गाड़ियों की मांग, लेम्बर्गिनी, पोर्शे की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 27, 2023, 11:31 PM IST

महंगी वाहन बनाने वाली कंपनियों लेम्बर्गिनी (Lamborghini) और पोर्शे (Porsche) की आलीशान गाड़ियों की मांग भारत में तेजी से बढ़ रही है। लेम्बर्गिनी की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ गई जबकि पोर्शे की बिक्री में 64 प्रतिशत का उछाल आया।

नई दिल्ली: महंगी वाहन बनाने वाली कंपनियों लेम्बर्गिनी (Lamborghini) और पोर्शे (Porsche) की आलीशान गाड़ियों की मांग भारत में तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2022 में लेम्बर्गिनी की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ गई जबकि पोर्शे की बिक्री में 64 प्रतिशत का तगड़ा उछाल दर्ज किया गया।

lamborghini

भारत में महंगी गाड़ियों की बिक्री बढ़ी

भारत में 3.16 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर अपने उत्पादों की बिक्री करने वाली इटालवी कंपनी लेम्बर्गिनी ने पिछले साल 92 इकाइयों की बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही लेम्बोर्गिनी ने भारत में सर्वाधिक बिक्री की नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। इससे पहले वर्ष 2021 में कंपनी ने भारत में 69 इकाइयों की बिक्री की थी।

End of Feed