इस तारीख से ग्राहकों को मिलने लगेगी Skoda Kylaq SUV, बहुत आकर्षक है कीमत

Skoda Kylaq Compact SUV: स्कोडा ने 7.89 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इस कार को लॉन्च किया है जिसकी बुकिंग 2 दिसंबर से भारत में शुरू की जाएगी। अब कंपनी ने नई कायलाक की डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है, इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी को आगामी 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में डिस्प्ले किया जाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस तारीख से मिलने लगेगी कायलाक
  • स्कोडा की बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट SUV
  • 7.89 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Skoda Kylaq Compact SUV: स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल में नई कायलाक कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा हटाया है। कंपनी ने 7.89 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इस कार को लॉन्च किया है जिसकी बुकिंग 2 दिसंबर से भारत में शुरू की जाएगी। अब कंपनी ने नई कायलाक की डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है, इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी को आगामी 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में डिस्प्ले किया जाने वाला है। बिल्कुल नई सब फोर मीटर एसयूवी को काफी बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिले हैं। भारतीय मार्केट में इस कार का मुकाबला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में होगा जहां मुकबला बहुत जोरदार है।

All New Skoda Kylaq SUV Delivery Date

कंपनी ने नई कायलाक की डिलीवरी 27 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है।

जोरदार फीचर्स से लबालब

कीमत के हिसाब से स्कोडा ने कायलाक कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ भरपूर पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं। इनमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड कार तकनीक, एंबिएंट लाइटिंग और 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम शामिल है। इसके अलावा सेफ्टी में भी ये जोरदार कार है, इसे 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल प्रोग्राम और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, हेडरेस्ट और तीन पॉइंट सीटबेल्ट सभी यात्रियों के लिए दिए गए हैं। इसकी लंबाई 3.95 मीटर, व्हीलबेस 2.56 मीटर, 189 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 446 लीटर बूट स्पेस दिया गया है।

End of Feed