Delhi Airport FASTag Update: यात्रियों को बड़ी राहत, टर्मिनल-3 पर FASTag वाली गाड़ियों की एंट्री से हटी पाबंदी

दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ समय पहले एक नई व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत जिन गाड़ियों में FASTag का सालाना पास था, उनके लिए भी FASTag के मुख्य खाते में बैलेंस होना जरूरी कर दिया गया था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर FASTag वाली गाड़ियों के प्रवेश पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। अब इस मामले में यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर कर दिया गया है। यह फैसला उस शिकायत के बाद लिया गया, जिसमें कहा गया था कि FASTag का सालाना पास होने के बावजूद गाड़ियों को एयरपोर्ट के प्रस्थान मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। इस मामले को लेकर नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने भी सवाल उठाए थे।

Delhi AIrport

इस फैसले से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यात्रियों को होने वाली परेशानी दूर होने की उम्मीद है।

क्या था पूरा मामला?

दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ समय पहले एक नई व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत जिन गाड़ियों में FASTag का सालाना पास था, उनके लिए भी FASTag के मुख्य खाते में बैलेंस होना जरूरी कर दिया गया था। अगर किसी गाड़ी के FASTag खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता था, तो उसे टर्मिनल-3 के प्रस्थान मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं मिलती थी। ऐसी गाड़ियों को पार्किंग में जाने के लिए कहा जा रहा था। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

End of Feed