2025 Renault Duster से हटा पर्दा, LPG से चलेगी और फुल टैंक में 1,450 KM तक माइलेज

2025 Renault Duster Revealed: रेनॉ ने इसे सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है और ये साइज में कुछ बड़ी हो गई है। एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं जिसे फिलहाल 5-सीटर लेआउट में ही शोकेस किया गया है। हालांकि भारत में नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को 3-रो एसयूवी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 रेनॉ डस्टर से हटा पर्दा
  • डासिया बिग्स्टर के नाम से पेश
  • एलपीजी से चलेगी नई एसयूवी

2025 Renault Duster Revealed: ग्लोबल मार्केट में डासिया ने अपनी नई बिग्स्टर एसयूवी से पर्दा हटा लिया है जिसे भारतीय मार्केट में रेनॉ डस्टर के नाम से जाना जाता है। कंपनी ने इसे सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है और ये साइज में कुछ बड़ी हो गई है। एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं जिसे फिलहाल 5-सीटर लेआउट में ही शोकेस किया गया है। हालांकि भारत में नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को तीन कतार वाली एसयूवी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। देश के लिए तैयार नई डस्टर के साथ कंपनी 6 और 7-सीटर बैठक व्यवस्था दे सकती है।

New Generation Renault Duster Revealed

भारत में नई जनरेशन रेनॉ डस्टर को तीन कतार वाली एसयूवी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है

दिखने में कैसी है बिग्स्टर

डासिया बिग्स्टर बहुत कुछ डस्टर एसयूवी जैसी ही दिख रही है जिसमें हेडलैंप के साथ वाय शेप के डीआरएल और इससे जुड़ी हुई ग्रिल शामिल हैं। एसयूवी का अगला बंपर अलग डिजाइन का है और डस्टर से इतर ब्लैक क्लैडिंग और बदले हुए एयरडैम के साथ आया है। डस्टर के मुकाबले बिग्स्टर 227 मिमी लंबी है और इसके व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग लगाई गई है। इसके पिछले दरवाजों पर विंडो के पास लगे डोर हैंडल दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो टेललाइट पुराने हैं और बंपर में मामूली बदलाव हुए हैं। कंपनी ने इसे 17 और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं।

End of Feed