Virat Kohli Spotted With Audi eTron 55 Electric Car: विराट कोहली अमूमन खेल के मैदान में या बाहर टीम के अलावा फैमिली के साथ नजर आते रहते हैं. लेकिन इस बार विराट कोहली मशहूर म्यूजिक बैंड बीटीएस के साथ नजर आए हैं, इसके अलावा वो नई ऑडी ई-ट्रॉन 55 इलेक्ट्रिक कार से उतरते दिखाई दिए हैं. ये जोरदार इलेक्ट्रिक कार है जो परफॉर्मेंस और लुक दोनों में बेहतरीन है. गौरतलब है कि विराट भारत में ऑडी के ब्रांड एंबेसेडर हैं और अक्सर उन्हें इसी ब्रांड की कारों के साथ देखा जाता रहा है. इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में भी ज्यादातर कारें ऑडी की हैं.
सिंगल चार्ज में कितना चलती है
ऑडी की इलेक्ट्रिक कारों के सामने ई-ट्रॉन जुड़ा होता है और कंपनी ने बीते कुछ साल में इलेक्ट्रिक वाहनों पर खासा ध्यान लगाया है. पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार के साथ 95 किलोवाट-आर लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है. ये दोनों इलेक्ट्रिक मोटर्स कार के दोनों ऐक्सल पर लगाए गए हैं और ऑडी इसके साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम देती है. ईवी की बैटरी 402 एचपी ताकत और 664 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है. सिंगल चार्ज में इसे 484 किमी तक चलाया जा सकता है.
तूफानी रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक कार
बतौर इलेक्ट्रिक एसयूवी इसकी रफ्तार भी जोरदार रखी गई है. सिर्फ 5.7 सेकंड में ही ये कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है. नई ऑडी ई-ट्रॉन 55 ईवी की एक्सशोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये है और पलक झपकते ही ये कार तूफानी रफ्तार पर पहुंच जाती है. सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हुआ है जिसमें पैपराजी ने विरात को मुंबई के जुहू में कहीं स्पॉट किया है, यहां तेजी से मशहूर हुआ बीटीएस ब्रांड भी देखा गया है.
