SUV मार्केट में बढ़ेगी टक्कर, Creta को चुनौती देने Volkswagen और Nissan ला रही ये गाड़ियां

फॉक्सवैगन अपनी लोकप्रिय एसयूवी ताइगुन (Taigun) का नया फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है, वहीं निसान एक बिल्कुल नई एसयूवी टेक्टन (Tekton) के साथ इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने वाली है। इन दोनों ही गाड़ियों का मकसद क्रेटा के ग्राहकों को अपनी ओर खींचना है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज एसयूवी (Mid-size SUV) सेगमेंट हमेशा से सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव रहा है। इस सेगमेंट में लंबे समय से हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का एकछत्र राज है, लेकिन अब इसकी बादशाहत को चुनौती देने के लिए दो बड़े खिलाड़ी फॉक्सवैगन (Volkswagen) और निसान (Nissan) अपनी नई चाल चलने को तैयार हैं। फॉक्सवैगन अपनी लोकप्रिय एसयूवी ताइगुन (Taigun) का नया फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है, वहीं निसान एक बिल्कुल नई एसयूवी टेक्टन (Tekton) के साथ इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने वाली है। इन दोनों ही गाड़ियों का मकसद क्रेटा के ग्राहकों को अपनी ओर खींचना है।

Upcoming SUV

2026 फॉक्सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट (Volkswagen Taigun Facelift)

फॉक्सवैगन अपनी ताइगुन को एक बड़ा अपडेट देने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को इसे पहली बार पेश किया जा सकता है। इस फेसलिफ्ट मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिलेगा। इसकी फ्रंट ग्रिल को और भी शार्प बनाया गया है और इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स के साथ एक कनेक्टेड लाइट बार मिल सकती है।

End of Feed