ऑटो न्यूज़

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: गडकरी बोले अब कमर्शियल वाहन भी होंगे बीएस6 के दायरे में

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स 2024 के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर अपनी बात रखी। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब कमर्शियल वाहनों को भी जल्द यूरो 6 ईंधन नियमों के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव में कहा कि भारत में मौजूदा प्रदूर्षण का करीब 40 फीसदी हिस्सा गाड़ियों से आता है।

Image

कमर्शियल वाहनों को भी जल्द यूरो 6 ईंधन नियमों के दायरे में लाया जाएगा। - Nitin Gadkari

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स
  • गडकरी बोले कमर्शियल वाहन होंगे BS6
  • भारत में प्रदूषण का 40 फीसदी वाहनों से

Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स 2024 में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर महत्वपूर्ण बातें हुईं। इस कॉनक्लेव के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं हाइवे मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर अपनी बात रखी। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब कमर्शियल वाहनों को भी जल्द यूरो 6 ईंधन नियमों के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव में कहा कि भारत में मौजूदा प्रदूर्षण का करीब 40 फीसदी हिस्सा गाड़ियों से आता है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द कमर्शियल वाहनों के लिए भी भारत में लागू बीएस6 नॉर्म्स के अंतर्गत लाया जाएगा।

निर्माताओं को दी ये सलाह

कमर्शियल वाहनों पर यूरो 6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने किए जाने का प्लान सुनकर ट्रैक्टर निर्माता नितिन गडकरी के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईंधन नियमों में बदलाव से ट्रैक्टर की कीमत में करीब 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसके जवाब में नितिन गडकरी ने उनसे कहा कि इससे बचने का एक ही तरीका है, फौरन इलेक्ट्रिक या बायो फ्यूल से चलने वाले ट्रैक्टर बनाना शुरू कर दें। गडकरी ने कहा कि अगर कमर्शियल वाहनों को ग्रीन एनर्जी से चलाया जाने लगा तो प्रदूषण बहुत कम हो जाएगा। बता दें कि 2020 में भारत के कमर्शियल वाहनों के अलावा बाकी सभी व्हीकल्स अब बीएस6 में बदल चुके हैं।

कमर्शियल वाहन भी जल्द BS6 में बदल जाएंगे

नितिन गडकरी ने बताया कि बीएस6 ईंधन नियम जब प्राइवेट व्हीकल्स के साथ जब कमर्शियल वाहनों पर लागू होंगे तो फायदा होगा। बता दें कि प्राइवेट बड़ी संख्या में मौजूद हैं, लेकिन कमर्शियल वाहन भी बराबरी से प्रदूषण फैलाते हैं। ऐसे में अगर इलेक्ट्रिक या सीएनजी ट्रैक्टर खेती में इस्तेमाल हो तो प्रदूषण पर कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को चलाने में कम लागत आ रही है, इसे देख वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने पर काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर प्राइवेट के बाद अब कमर्शियल वाहन भी जल्द बीएस6 में बदल जाएंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article