ऑटो न्यूज़

नई नवेली सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस पर मिला बंपर डिस्काउंट, त्योहारों पर उठाएं फायदा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Oct 31, 2023, 08:08 PM IST

Citroen India ने हालिया लॉन्च C3 Aircross पर 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट त्योहारी सीजन में दिया है। फेस्टिव सीजन में ये फायदा नई कार पर दिया जा रहा है जिसकी डिलीवरी 15 अक्टूबर को शुरू हुई है।

Image

नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो करीब 9 लाख रुपये से भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस पर लाभ
  • 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिला
  • त्योहारी सीजन में उठा सकेंगे फायदा

Citroen C3 Aircross Festive Discount: सिट्रॉएन इंडिया ने भारत में कुछ समय पहले ही नई सी3 एयरक्रॉस मिडसाइज एसयूवी लॉन्च की है जिसकी इंट्रोडक्टरी एक्सशोरू कीमत 9.99 लाख रुपये है। अब कंपनी ने इस नई नवेली एसयूवी नुमा हैचबैक की डिलीवरी शुरू कर है और त्योहारों के सीजन में इस पर बंपर डिस्काउंट भी दिया है। सिट्रॉएन इंडिया ने नई सी3 एयरक्रॉस पर 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। यानी अगर आप इसी त्योहारों के सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो करीब 9 लाख रुपये से भी कम कीमत में इसे खरीद सकते हैं।

कितना खास है यू वेरिएंट

सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस के बेस मॉडल 5-सीटर व्यवस्था में आया है जिसका मतलब इस कार में 7-सीटर मॉडल की तरह छत पर लगे एसी वेंट्स नहीं मिलेंगे। इसके अलावा नई कार को जो फीचर्स नहीं मिले हैं उनमें 10.2 इंच टचस्क्रीन, स्पीकर्स, रिवर्स कैमरा, रियर वाइपर, रियर डिफॉगर और यूएसबी चार्जर्स शामिल हैं। कार के बेस मॉडल को लगभग सभी सेफ्टी फीचर्स मिले हैं जिनमें 2 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

इंजन और फीचर्स जोरदार

नई सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस के साथ कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 10.2-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रिवर्स कैमरा शामिल हैं। कंपनी ने इस कार को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस किया है जो 110 एचपी ताकत और 190 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने कार के इंजन को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ही विकल्प दिया है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, ह्यून्दे क्रेटा और अन्य कारों से होगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article