ऑटो न्यूज़

Citroen ने हटाया नई C3 Aircross SUV से पर्दा, भारत में बहुत जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 27, 2023, 06:02 PM IST

Citroen India ने नई C3 Aircross SUV से पर्दा हटा लिया है। कंपनी का कहना है कि इसकी इंजीनियरिंग और डिजाइन भारत में हुई है और नई कार के 90 फीसदी पुर्जे देश में ही बनाए गए हैं। इसका मतलब कीमत आकर्षक होगी।

Image

इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन सी3 एयरक्रॉस से हटा पर्दा
  • 2023 के मध्य तक लॉन्च होगी SUV
  • आकर्षक कीमत पर पेश की जाएगी

New Citroen C3 Aircross Breaks Cover: सिट्रॉएन इंडिया ने नई सी3 एयरक्रॉस से भारतीय मार्केट में पर्दा हटा लिया है। यह असल में सी3 हैचबैक का मिडसाइज एसयूवी वर्जन है जो दिखने में बहुत कुछ सी3 जैसी ही है। कुल मिलाकर इसे सी3 की कजिन कहा जा सकता है। इस नई एसयूवी के 90 प्रतिशत पुर्जे भारत में ही बनाए गए हैं, यही वजह है कि कंपनी ने सी3 एयरक्रॉस को भारत में इंजीनियर्ड और डेवेलप्ड बनाता है। कंपनी ने इस एसयूवी को 5 प्लस टू सीटिंग व्यवस्था में लॉन्च किया है। सिट्रॉएन आरामदायक केबिन के लिए मशहूर है और इस कार की सीट्स भी काफी कम्फर्टेबल हैं।

2023 के मध्य में लॉन्च होगी कार

सिट्रॉएन इंडिया नई सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को 2023 के मध्य तक देश में लॉन्च करने वाली है। दिखने में नई सी3 एयरक्रॉस बहुत जोरदार है और इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके ज्यादातर पुर्जे लोकल होने का मतलब है कंपनी इसे बहुत आकर्षक कीमत पर लॉन्च करने वाली है। कार का केबिन आधुनिक नजर आया है जो हाइटेक फीचर्स से लैस होगा, इसके अलावा कार में जोरदार लुक वाले 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

एयरक्रॉस फैमिली की दूसरी कार

सिट्रॉएन इंडिया द्वारा लॉन्च की गई नई सी3 एसयूवी देश में कंपनी की दूसरा एयरक्रॉस मॉडल है। इस कार को खासतौर पर अतर्राष्ट्रीय मार्केट के लिए तैयार किया था जो सिट्रॉएन के सी-क्यूब्ड प्रोग्राम हिस्सा है। इसकी शुरुआत 2019 से हुई थी और 2022 से 2024 तक चलने वाला है। इस एसयूवी की आकार 4.3 मीटर है जिससे साफ होता है कि ये सब 4 मीटर कार नहीं है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article