ऑटो न्यूज़

Citroen Basalt Coupe SUV 9 अगस्त को भारत में होगी लॉन्च, दिखती है बहुत जोरदार

Citroen Basalt Launch Date: सिट्रॉएन इंडिया 9 अगस्त को नई बसाल्ट कूपे एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो दिखने में बहुत जोरदार है। कंपनी ने मार्च 2024 में इसका प्री-प्रोडक्शन मॉडल दिखाया था और प्रोडक्शन मॉडल दिखने में लगभग वैसा ही है।

Image

दिखने में ये बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व एसयूवी जैसी भी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 9 अगस्त को लॉन्च होगी नई बसाल्ट
  • शानदार लुक वाली नई सिट्रॉएन कार
  • दमदार है कूपे स्टाइल की ये एसयूवी

Citroen Basalt Launch Date: सिट्रॉएन इंडिया 9 अगस्त को नई बसाल्ट कूपे एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने मार्च 2024 में इसका प्री-प्रोडक्शन मॉडल दिखाया था और प्रोडक्शन मॉडल दिखने में लगभग वैसा ही है। अब कंपनी कल इसकी कीमतों का ऐलान करेगी। दिखने में ये बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व एसयूवी जैसी भी है। हालांकि बसाल्ट सिट्रॉएन इंडिया की नई एसयूवी है जो दिखने में वाकई बहुत आकर्षक है। इसके साथ 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिले हैं, वहीं बॉडी क्लैडिंग भी इसे काफी आकर्षक बनाती है जो मैट फिनिश में आई है।

फीचर्स और एक्विपमेंट्स

सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ सी3 एयरक्रॉस की अंडरपिनिंग्स मिली हैं, वहीं इसकी झुकती हुई रूफलाइन इसके पिछले हिस्से में लगे स्पॉइलर तक जाती है। टेललाइट एलईडी जैसी दिखती है, लेकिन ये पारंपरिक लाइट बल्ब वाली है। इसे 5 रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। केबिन में झांकें तो अच्छी डिजाइन वाले डैशबोर्ड पर 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 15 वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

सनरूफ नदारद, दमदार इंजन

भारत में ग्राहकों को फिलहाल एसयूवी के साथ सनरूफ बहुत पसंद आ रही है, हालांकि सिट्रॉएन ने बसाल्ट के साथ पैनोरमिक सनरूफ नहीं दी है। ये फीचर टाटा कर्व के साथ मिलने वाला है। कंपनी ने इस कूपे एसयूवी के साथ 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है जो 81 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी बसाल्ट को मिला जो 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। ये दमदार इंजन 108 बीएचपी ताकत और 195 से 210 एनएम तक पीक टॉर्क जनरेट करता है। दावा है कि ये 19.5 किमी/लीटर तक माइलेज देता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article